फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kesari Chapter 2: 'केसरी' की एनिवर्सरी पर सीक्वल का जिक्र, इस दिन दिखाएंगे 'केसरी चैप्टर 2' की झलक

Fri, 21 Mar 2025 11:34 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kesari Chapter 2: आज 21 मार्च को फिल्म 'केसरी' की रिलीज को छह साल पूरे हो गए हैं। यह फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई। इस मौके पर मेकर्स ने सीक्वल पर अपडेट शेयर किया है।
विज्ञापन
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 'केसरी' ने आज शुक्रवार 21 मार्च को छह साल का सफर पूरा कर लिया है। यह फिल्म साल 2019 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई और हिट रही। अब इसका सीक्वल भी आ रहा है। 'केसरी' की रिलीज पर आज मेकर्स ने सोशल मीडिया पर सीक्वल 'केसरी चैप्टर 2' की झलक शेयर की है। साथ ही यह संकेत दिया है कि कल यानी शनिवार को इस बारे में अहम जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें:
Kesari Chapter 2: 'केसरी' की एनिवर्सरी पर सीक्वल का जिक्र, इस दिन दिखाएंगे 'केसरी चैप्टर 2' की झलक

'नई लड़ाई, जोश नया'
अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने वीडियो शेयर किया है, जो केसरी का है। इसके साथ लिखा है, 'नया युद्धा, लेकिन जोश और आग वही'। उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'फिल्म 'केसरी' के छह साल पूरे होने का जश्न। केसरी के जज्बे का जश्न और साथ ही नए चैप्टर का जश्न, जो जल्द शुरू हो रहा है।
 

दर्शकों ने जताया उत्साह
अक्षय कुमार के इस पोस्ट पर यूजर्स सीक्वल के प्रति उत्साह जता रहे हैं और लिख रहे हैं बेसब्री से फिल्म का इंतजार है। एक यूजर ने लिखा, 'अक्षय कुमार का दौर कभी खत्म नहीं होगा'। एक यूजर ने लिखा, 'ब्लॉकबस्टर लोडिंग'। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म 'केसरी' में अक्षय कुमार के साथ परिणीति चोपड़ा भी नजर आईं। करीब 100 करोड़ रुपये बजट में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 155.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।

यह खबर भी पढ़ें:
Manoj-Rana: इंडो-अमेरिकन फिल्म के लिए साथ आए मनोज बाजपेयी-राणा दग्गुबाती, निर्देशक बेन रेखी करेंगे निर्देशन
विज्ञापन

कब रिलीज होगी 'केसरी चैप्टर 2'
फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' में अक्षय कुमार के अलावा आर. माधवन भी अहम रोल में दिखाई देंगे। इसके अलावा अनन्या पांडे भी फिल्म का हिस्सा हैं। करण सिंह त्यागी के निर्देशन में बनी फिल्म अप्रैल में दस्तक देगी। यूं तो फिल्म को मार्च में होली के मौके पर रिलीज किया जाना था, लेकिन मेकर्स ने रिलीज डेट बदल दी। अब यह 18 अप्रैल 2025 को रिलीज होगी।  इस फिल्म को धर्मा प्रोडक्शंस, लियो मीडिया कलेक्टिव और केप ऑफ गुड फिल्म्स  के बैनर तले बनाया जा रहा है। भले ही फिल्म का नाम 'कैसरी चैप्टर 2' है, लेकिन 2019 की 'केसरी' की कहानी से इसका लेना-देना नहीं है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें