फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूँछों के साथ हमेशा हिट रहे हैं अक्षय कुमार

Tue, 29 Jan 2013 12:34 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अक्षय एक बार फिर से मूँछ में दिखाई देंगे, इसके पहले राऊडी राठोड़ में मूँछों वाले अवतार में वे दिखे थे। इस बार अक्षय 'स्पेशल छब्बीस' में मूँछ में दिखेंगे। काफी समय पहले भी अक्षय मूँछ के साथ प्रयोग करते हुए दिखाई दिए थे फिल्म सबसे बड़ा खिलाड़ी में।
विज्ञापन


देखा जाए तो अभी तक उनकी जितनी भी फिल्में मूँछों के साथ आई हैं वो हिट हुई हैं। अक्षय के लिए मूँछें काफी भाग्यशाली रही हैं। इसी वजह से एक बार फिर से अक्षय ने मूंछों का अवतार धारण कर लिया है। यहाँ तक कि आनेवाली फिल्म 'वन्स अपॉन अ टाईम इन मुंबई अगेन' में भी अक्षय मूँछों में दिखेंगे।

हालांकि आजकल सभी अभिनेता मूँछों वाले रूप में दिखते हैं। मूँछों का जैसे नया दौर चल पडा है। कोई भी अभिनेता मूँछों के साथ प्रयोग करने से ज़रा भी झिझकता नहीं है। फिर चाहे दबंग में सलमान हों, सिंघम में अजय देवगन, तलाश में आमिर खान या फिर राऊडी राठोड़ में अक्षय कुमार।
विज्ञापन


इन सभी के लिए मूँछे लकी रही हैं। अपनी बाकी फिल्मों की तरह अक्षय को उम्मीद है कि 'स्पेशल छब्बीस' भी अच्छी सफलता पा सकेगी। नीरज पांडे द्वारा निर्देशित ये फिल्म 8 फरवरी को रिलीज़ होने जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें