एक्टर अक्षय कुमार ने रविवार को देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस दौरान राजनाथ सिंह ने भारतीय सेना के जवानों के परिजन की मदद करने के लिए उनके प्रयासों की तारीफ की।
राजनाथ सिंह ने इस मुलाकात की एक तस्वीर सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा कि, 'अक्षय कुमार से मुलाकात। भारत के बड़े दिल वाले परिवारों के लिए उनके समर्थन की प्रशंसा करते हैं।'