फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prithviraj: पृथ्वीराज से सामने आए मानुषी छिल्लर, संजय दत्त, सोनू सूद और अक्षय कुमार के लुक, 10 जून को रिलीज होगी फिल्म

Thu, 10 Feb 2022 02:27 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'पृथ्वीराज' 10 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बात की जानकारी अक्षय ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। 
विज्ञापन
Prithviraj - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पृथ्वीराज चौहान फिल्म की रिलीज डेट का एलान हो गया है। यह फिल्म इसी साल 10 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज डेट के एलान के साथ कलाकारों के लुक भी रिलीज किए गए हैं। फिल्म में अक्षय कुमार महान सम्राट पृथ्वीराज चौहान का किरदार निभा रहे हैं। अक्षय का लुक काफी दमदार है। 

विज्ञापन


फिल्म के लुक सोशल मीडिया पर साझा करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा- महान सम्राट की पुण्य स्मृति, रुपहले पर्दे पर 10 जून से...
 

विज्ञापन

संजय दत्त, सोनू सूद - फोटो : Instagram
मानुषी छिल्लर ‘संयोगिता’ की भूमिका में नजर आएगीं 
फिल्म में अक्षय जहां पृथ्वीराज चौहान के किरदार में हैं वहीं मानुषी छिल्लर राजकुमारी संयोगिता का किरदार निभा रही हैं। यह मानुषी के डेब्यू फिल्म है। डॉक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार, संजय दत्त, मानुषी छिल्लर और सोनू सूद अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाले हैं। सोनू सूद फिल्म में महाकवि चंद बरदाई की भूमिका में हैं। इन्होंने ही पृथ्वीराज रासो नामक प्रसिद्ध हिन्दी ग्रन्थ की रचना की थी।

संजय दत्त फिल्म में काका कन्हा की भूमिका में दिखाई देंगे। जोकि अपनी आंखों पर पट्टी बांधे रहते थे। चंदबरदाई रचित “पृथ्वीराज रासौ” के घग्घर नदी का युद्ध में पृथ्वीराज चौहान के काका कन्ह के युद्ध वर्णन से जुड़ी कविता का उल्लेख है। 

2019 में मेर्कस ने इस फिल्म को बनाने खबर की घोषणा की थी। और अब करीब तीन साल बाद यह फिल्म रिलीज होने जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें