फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी नहीं बल्कि इस शख्स का फोटो अक्षय कुमार रखते हैं अपने वॉलेट में...

Wed, 13 Sep 2017 02:31 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
अक्षय कुमार
विज्ञापन
यूं तो अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के रिश्ते की मिसाल दी जाती है लेकिन अक्षय अपने पर्स में ट्विंकल का फोटो नहीं रखते बल्कि किसी और शख्स का फोटो रखते हैं। इस बात का खुलासा हाल ही अक्षय ने खुद किया है। 
विज्ञापन


अक्षय ने बताया है कि वह हमेशा पर्स में दिवंगत एक्टर चार्ली चैपलीन की तस्वीर रखते हैं। साथ ही अक्षय ने कहा कि चार्ली हमेशा से ही सबसे महान मनोरंजनकर्ता रहे हैं। 

अक्षय ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' के पहले एपिसोड की शूटिंग के दौरान कहा, 'इसमें कोई शक नहीं है कि आज भी चार्ली चैपलीन सबसे महान मनोरंजनकर्ता हैं। आज तक मेरे पर्स में उनकी तस्वीर रहती है। मैं व्यक्तिगत रूप से उनके कहे हुए शब्दों पर भरोसा करता हूं।' 
विज्ञापन


पढ़ें- कंगना ने इवेंट में पहने 2 लाख रुपए के कपड़े, ड्रेस देखकर मुंह से निकल पड़ेगा 'उफ्फ'

उन्होंने आगे कहा, 'जिंदगी को अगर करीब से देखा जाए तो यह किसी ट्रेजडी से कम नहीं, लेकिन इसे दूर से देखें तो यह एक कॉमेडी है।' बता दें कि इस आगामी शो में अक्षय के अलावा मल्लिका दुआ, जाकिर खान और हुसैन दलाल भी जज के रूप में नजर आएंगे।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें