'स्वैग से करेंगे स्वागत' गाने को सबसे ज्यादा देखने जाने की जानकारी 'टाइगर जिंदा है' के डायरेक्टर अली अब्बास जाफर ने दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर गाने का पोस्टर शेयर करते हुए दर्शकों का शुक्रिया अदा किया है। इतना ही नहीं उन्होंने गाने के जुड़े अन्य लोगों के भी शुक्रिया अदा किया।
उन्होंने लिखा- 'इतने प्यार के लिए शुक्रिया। इसके साथ ही अली ने विशाल ददलानी, सलमान खान, कैटरीना कैफ, वैभवी मर्चेंट और गाने से जुड़े अन्य लोगों को थैंक्स कहा।' वहीं टाइगर जिंदा है भी दर्शकों को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिर पर 500 करोड़ से करीब में कमाई की थी।