बंदरों को खिलाए जा रहे केला, गुड़ और चना
अक्षय कुमार ने अयोध्या के ऐतिहासिक राम मंदिर निर्माण में करोड़ों रुपये दान दिए। इसके बाद वे प्रभु श्रीराम की नगरी के बंदरों की देखभाल के लिए भी आगे आए। उन्होंने बीते महीने अयोध्या के बंदरों की सेवा के लिए एक करोड़ रुपये धनराशि दान की, ताकि वानरों का पेट भरा जा सके और उनकी सेवा हो सके। अक्षय कुमार ने यह दान अंजनेया सेवा ट्रस्ट को दिया। इस पहल के तहत, ट्रस्ट की तरफ से बंदरों को चना, गुड़, और केला खिलाया जा रहा है, जिसकी खूबसूरत झलक अक्षय कुमार ने वीडियो के जरिए शेयर की है।
बंदरों के पोषण और स्वच्छता का ख्याल
अक्षय कुमार ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें बंदरों को केला, गुड़, चना आदि खिलाए जा रहे हैं। इसके साथ वीडियो में लिखा है, 'पवित्र धार्मिक नगरी अयोध्या में बंदरों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। उन्हें खाना खिलाए जाने की जरूरत भी बढ़ी है, जिससे यहां आने वाले पर्यटकों पर हमला न हो या उन्हें परेशानी न हो। कुछ बदलाव लाने का समय है। हमने अंजनेया सेवा ट्रस्ट के साथ पहल शुरू की, जिससे कि अयोध्या के बंदरों को रोजाना साफ और पोषण से भरपूर खाना मिल सके'।
Centre Warns OTT Platforms: ओटीटी पर ड्रग्स का प्रचार पड़ेगा भारी, केंद्र ने OTT प्लेटफॉर्म को दी चेतावनी
बंदरों के साथ-साथ गौसेवा भी
- फोटो : एक्स-@akshaykumar