अभिनेता ने अपने बुधवार को सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडिया जारी कर अपने न्यू गेम प्लान का खुलासा किया है। अभिनेता ने वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'कुछ नया करने में जो मजा है, उसकी बात ही कुछ और है, आगे की जानकारी जल्द मिलेगी...'। वहीं वीडियो में अभिनेता यह कहते हुए दिखाई देते हैं कि 'मैं कुछ नया करने वाला हूं, काफी मेहनत की है और बहुत समय से कर रहा हूं, आप लोगों से शेयर करता हूं, बताता हूं, कमाल की चीज है'। बता दें कि अभिनेता की पोस्ट पर फैन्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। नेटिजन्स उनसे उनका प्लान जल्द रिवील करने की मांग कर रहे हैं।
अक्षय कुमार की बात सुन उनके फैंस पागल हो गए हैं। एक फैन ने अभिनेता के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "सर, आप महान हैं, आप जो भी करेंगे वो बेस्ट ही होगा। आप हमारे रोल मॉडल हैं, हम हर चीज में आपके साथ हैं"। एक यूजर ने सवाल पूछते हुए लिखा, "सर, आप 'हेरा फेरी' की घोषणा कब करेंगे?" इतना ही नहीं अक्षय कुमार का वीडियो एक उनका एक फैन भावुक हो गया। उसने लिखा, "सर, मुझे सौ फीसदी भरोसा है कि आपके जैसा एक्टर बॉलीवुड में न ताे है और न कभी होगा। आप एक ईमानदार एक्टर हैं और बॉलीवुड आपको सेल्युट करता है।"
बता दें कि हाल ही में रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी तीन सुपरहिट फिल्म 'हेरा फेरी', 'आवारा पागल दीवाना' और 'वेलकम' के सीक्वल पर काम करने का प्लान बना रहे हैं। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। अभिनेता के आगामी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो, वह जल्द ही 'ओएमजी 2', 'सेल्फी', 'बड़े मियां छोटे मियां', 'गोरखा', 'राउडी राठौर 2' आदि फिल्मों में नजर आने वाले हैं।