बॉलीवुड के 'खिलाड़ी कुमा'र यानी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बड़े मियां छोटे' के सीक्वल को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ भी लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग स्कॉटलैंड में हो रही है। वहीं, इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ एक एक्शन सीक्वेंस शूट करने के दौरान अक्षय घायल हो गए हैं।
एक्शन सीक्वेंस शूट करते समय घायल
गनीमत है कि अक्षय को गंभीर चोटे नहीं आई हैं। वहीं, बताया जा रहा है कि एक्टर फिल्म के बाकी पार्ट की शूटिंग जारी रखेंगे। हालांकि, फिल्म के एक्शन सीक्वेंस को फिलहाल रोक दिया गया है, लेकिन वह क्लोज-अप शॉट्स के साथ शूटिंग जारी रखेंगे। एक मीडिया संस्थना के सूत्र के हवाले से बताया गया है कि अक्षय टाइगर के साथ एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे थे, और यह एक विशेष स्टंट को शूट करने के दौरान वह घायल हो गए।
क्लोज-अप सीन्स को शूट जारी
उनके घुटने पर ब्रेसेस लगे हैं। अक्षय फिल्म के बाकी क्लोज-अप सीन्स को शूट कर रहे हैं, जिससे कि स्कॉटलैंड शेड्यूल को पूरा करने में कोई देरी न हो।फिल्म बड़े मियाँ छोटे मियाँ अक्षय और टाइगर के साथ सोनाक्षी सिन्हा और पृथ्वीराज सुकुमारन भी होंगे, जिन्होंने स्कॉटलैंड जाने से पहले मुंबई में अपना पहला शेड्यूल पूरा कर लिया है।