यह खबर सभी बॉलीवुड स्टार को चिंता में डाल सकती है। खबर है कि अक्षय कुमार से पांच करोड़ की फिरौती मांगी गई है।
अक्षय कुमार से पांच करोड़ रूपए की फिरौती मांगी गई है। अक्षय कुमार ने इस बात की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है।
शिकायत में अक्षय कुमार ने कहा है कि एक गैंगस्टर द्वारा उनसे फोन करने पांच करोड़ की फिरौतीं मांगी गई।
सूत्रों के अनुसार रवि पुजारी नाम के शख्स जो खुद को अंडरवर्ल्ड का आदमी बता रहा है ने अक्षय कुमार से फिरौती की मांग की है।
पुलिस इन आरोपों की जांच कर रही है। पिछले कुछ समय से बॉलीवुड से जुड़े बड़े लोगों के पास कथित अंडरवर्ल्ड से ऐसी ही फोन कॉल आ रही हैं।