इस दिन होगा शो का फिनाले
यह ट्रिब्यूट देखकर अक्षय कुमार की आंखों में आंसू आ गए। प्रोमो में वो अपने आंसू छुपाने के लिए फराह खान के पीछे जाते नजर आते हैं। अपने इस सफर को याद करते हुए अक्षय बताते हैं कि शो के 65 एपिसोड पूरे हो चुके हैं, जिसमें करीब 200 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया।
उन्होंने कहा, ‘मेरे मामा भी यहां आए हैं। इन्होंने एक भी शो मिस नहीं किया। वो मुझसे कहते हैं कि, ‘बेटा, 9 बज जाते हैं तो मैं शो देखने बैठ जाता हूं।’ बता दें कि शो का आखिरी एपिसोड 27 अप्रैल को प्रीमियर होगा।