फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय चुकाएंगे 'दोस्ती का कर्ज', भुखमरी की कगार पर आए प्रोड्यूसर का होगा इलाज

Fri, 21 Oct 2016 01:45 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
akshay kumar
विज्ञापन
दो दिन पहले खबर आई थी कि अक्षय कुमार को बॉलीवुड में पहला ब्रेक दिलाने वाले प्रोड्यूसर आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। रवि श्रीवास्तव नाम के इस इस प्रोड्यूसर की दोनों किडनियां फेल हो चुकी हैं। अपना इलाज कराने के लिए उनके पास पैसे नहीं बचे हैं। रवि ने उम्मीद जताई थी कि अगर अक्षय कुमार उनकी इस हालत के बारे में पता चलेगा तो वो जरूर मदद करेंगे।
विज्ञापन


जैसे ही ये खबर अक्षय तक पहुंची उन्होंने अपनी टीम को रवि के घर भेजा और उनकी मदद करने को कहा। रवि की दोनों किडनियां ट्रांसप्लांट होनी हैं। उनके इलाज का पूरा खर्च अक्षय कुमार उठाएंगे। इसको लेकर अक्षय कुमार ने एक ट्वीट भी किया। इसमें उन्होंने लिखा कि उनकी टीम रवि तक पहुंच गई है। वो उनका पूरा ख्याल रखेंगे। 
विज्ञापन

akshay kumar
बता दें कि अक्षय का रवि श्रीवास्तव के साथ  पुराना नाता है। उन्होंने अक्षय को उनकी पहली फिल्म 'सौगंध' में काम दिलाया था। साथ ही रवि ने अपनी पहली फिल्म 'द्वारपाल' के लिए भी उन्हें साइन किया था। ये फिल्म 1991 में बन रही थी लेकिन किसी वजह से नहीं बन पाई। 

अक्षय को ये खबर सोशल मीडिया के जरिये पता चली। अक्षय नेकी के काम में हमेशा से आगे रहते हैं। पिछले दिनों उन्होंने सूडान में फंसे भारतीयों की सुरक्षित घर वापसी के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को अपील भरा ट्वीट किया था। सुषमा स्वराज ने भी तुरंत उसका रेस्पॉन्स दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें