फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करण जौहर ने की तौबा, पाक कलाकारों के साथ नहीं करूंगा काम

Wed, 19 Oct 2016 10:16 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
करण जौहर - फोटो : self
विज्ञापन
'ऐ दिल है मुश्किल' की रिलीज को लेकर दो हफ्ते से चल रहे विवाद के बीच पहली बार डायरेक्टर करण जौहर ने चुप्पी तोड़ी है। मंगलवार को एक वीडियो मैसेज जारी कर उन्होंने इस मुद्दे पर सफाई देते हुए कहा, 'जो लोग कहते हैं कि मैं दो हफ्तों से चुप क्यों हूं, तो उन्हें बताना चाहूंगा कि मैं इसलिए चुप रहा, क्योंकि मैं दिल से देशभक्त हूं। मेरे लिए देश पहले है।' 
विज्ञापन


करण जौहर ने आगे कहा, 'हालांकि, मुझे दुख होता है जब कुछ लोग मुझे देशद्रोही कहते हैं। मगर मेरे लिए देश सबसे पहले है, बाकी सब बाद में। मुझे हमेशा लगता है कि देशभक्ति जाहिर करने का सबसे बढ़िया माध्यम आपका काम है और मैं भी अपनी फिल्मों के जरिए प्यार फैलाने की कोशिश करता हूं।'

शूटिंग के वक्त नहीं थे ऐसे हालात: करण जौहर ने कहा, 'जब सितंबर में हम फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, तब हालात पूरी तरह अलग थे। उस वक्त सरकार भी पड़ोसी देश से बातचीत कर रही थी और संंबंध सुधारने की दिशा में काम कर रही थी। मैं तब भी सरकार के उन प्रयासों की कद्र करता था और आज भी करता हूं।' 
विज्ञापन


 

नहीं करूंगा पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम

करण जौहर ने आगे कहा, 'देश के मौजूदा हालातों और लोगों की भावनाओं की मैं कद्र करता हूं और विश्वास दिलाता हूं कि भविष्य में पड़ोसी देश (पाकिस्तान) के किसी कलाकार के साथ काम नहीं करूंगा। लेकिन मैं साथ ही ये भी कहना चाहूंगा कि पाक कलाकारों के अलावा 300 भारतीय लोगों ने भी 'ऐ दिल है मुश्किल' में अपना खून पसीना झोंका है और मुझे नहीं लगता कि ये उन बाकी लोगों के काम के साथ इंसाफ होगा।'

किसी भी चीज से ज्यादा देश से प्यार: करण ने कहा, 'मैं दिल से भारतीय सेना का सम्मान करता हूं। मैं भारतीय सेना को सलाम करता हूं जिस तरह से हम (भारतवासियों) की रक्षा के लिए जो भी करते हैं। मैं किसी भी तरह के आतंकवाद की निंदा करता हूं, आतंक के उस रूप की खासकर जो मुझे और देशवासियों को प्रभावित करेगा। मैं उम्मीद करता हूं कि आप सब लोग समझने की कोशिश करेंगे कि हम इस वक्त हम किन परिस्थितियों से गुजर रहे हैं। मुझे किसी भी चीज से ज्यादा देश से प्यार है। 





 
विज्ञापन

करन की देशभक्ति पर नहीं उठाए जा सकते सवाल 

- फोटो : twitter
करन जौहर की फिल्म ऐ दिल पर आए बयान के बाद इस फिल्म की निर्माता कंपनी फॉक्स स्टार स्‍टूडियोज और धर्मा प्रोडक्‍शन्स ने एक प्रेस रिलीज जारी कर अपनी बात कही।

इसमें फॉक्स स्टार स्‍टूडियोज के सीईओ विजय स‌िंह ने कहा कि हम आतंकी हमले का विरोध करते हैं और भारतीयों की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदम का समर्थन करते हैं।

उन्‍होंने कहा कि करन जौहर एक देशभक्त हैं,जैसे की हम। उनकी देशभक्ति पर सवाल नहीं उठाए जा सकते। साथ ही उन्‍होंने बताया कि उनकी ओर से एक टीम ने मुंबई के कमिश्नर से मुलाकात कर सुरक्षा मुहैया कराने की बात की थी,पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि वह हर सिनेमा घर को सुरक्षा मुहैया कराएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें