यह गाना आते ही सबकी जुबान पर छा गया है। फैंस के चारों ओर भक्ति भाव का माहौल पैदा करने वाला यह गाना खूब वायरल हो रहा है। हंसराज रघुवंशी द्वारा गाए गए इस गाने के बोल कबीर शुक्ला, हंसराज रघुवंशी ने लिखे हैं। गाने में पंकज त्रिपाठी महादेव की भक्ति में पूरी तरफ से लीन नजर आ रहे हैं। यह गाना पंकज त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी पोस्ट किया है और कमेंट्स में फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं।