अक्षय कुमार हमेशा से जवानों के हक के लिए बोलते आए हैं। हाल ही में उन्होंने छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शहीद हुए जवानों के परिवार को 1.08 करोड़ रुपये डोनेट किए हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबरे के मुताबिक अक्षय जैसलमेर नॉर्थ सेक्टर के डीआईजी, अमित लोधा के साथ संपर्क में थे। उन्होंने डीआईजी से इस हमले में शहीद हुए जवानों की सारी जानकारी मांगी और उन्हें पैसे डोनेट करने की इच्छा जाहिर की। अक्षय ने हमले में शहीद हुए हर जवान के परिवार को 9 लाख रुपये डोनेट किए हैं।
अक्षय कुमार के इस व्यवहार से डीआईजी लोधा काफी खुश हैं। उन्होंने कहा, 'अक्षय मुझसे संपर्क में थे और घटना की जानकारी लेते रहते थे। जब मैंने उन्हें सुकमा में घटी इस घटना के बारे में बताया तो उन्होंने कहा कि वह उन परिवारों के लिए कुछ करना चाहते हैं। हम सब उनके इस भाव से खुश हैं।'