फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेवल ऑफिसर अक्षय कुमार कुछ ऐसे करेंगे रोमांस

Wed, 06 Jul 2016 03:46 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
रुस्तम में अक्षय और इलियाना - फोटो : bollywoodlife.com
विज्ञापन
अक्षय कुमार की फिल्म 'रुस्तम' के ट्रेलर ने जहां धमाल मची दी है वहीं उसका पहला गाना 'तेरे संग यारा' रिलीज हो चुका है। यह फिल्म का पहला रोमांटिक गाना है जिसने रिलीज होते ही अपना जादू बिखेरना शुरू कर दिया है। आतिफ असलम की आवाज में इस गाने में अक्षय कुमार और एलियाना डी क्रूज के बीच में बेहतरीन कैमिस्ट्री दिखाई गई है। दोनों इस गाने में बेहद रोमंटिक नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


हालांकि ये फिल्म प्यार, बदला और देशभक्ति पर आधारित है पर इस गाने को देखकर तो सब इसे एक रोमांटिक फिल्म ही कहेंगे। 
विज्ञापन

गाने में अक्की और इलियाना - फोटो : bollywoodlife.com
इस गाने में आतिफ की आवाज से लेकर लोकेशन भी बिल्कुल मस्त हैं। लाइट म्यूजिक का ये गाना दर्शकों को बहुत आर्कषित करेगा। वहीं फिल्म के ट्रेलर में साफ देखा गया है कि अक्षय कुमार अपनी पत्नी इलियाना के ब्वॉयफ्रेंड का खून कर देते हैं और उसके बाद कोर्टरूम में ड्रामा शुरू होता है लेकिन इस गाने से ये फिल्म पूरी तरह से एक लव स्टोरी को दर्शा रही है।

इस फिल्म में अक्षय कुमार एक नेवल ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं। गाना देखने के लिए यहां क्लिक करें-

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें