बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने देश के जवानों के लिए एक वेबसाइट 'भारत के वीर जवान' और मोबाइल ऐप तैयार किया है। इस वेबसाइट के जरिए ड्यूटी के दौरान शहीद होने वाले जवानों के परिवारों को दान दिया जा सकेगा।
इस वेबसाइट का उद्घाटन 9 अप्रैल यानि कल केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। गृह मंत्रालय की ओर से शनिवार को यहां जारी एक बयान के अनुसार, गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू और अभिनेता अक्षय कुमार भी रविवार को होने वाले इस समारोह में शामिल होंगे।
बयान के मुताबिक, 'दान दी गई राशि को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल/केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के जवानों के निकटतम परिजनों के खाते में जमा कर दिया जाएगा। इस वेबसाइट के जरिए कोई भी अपनी इच्छानुसार किसी भी वीर की आर्थिक सहायता कर सकता है या 'भारत के वीर' कोष में दान दे सकता है।'