फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस की चपेट में आए अक्षय कुमार, सबसे पहले शुरू की थी शूटिंग

Sun, 04 Apr 2021 09:41 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम
खतरनाक बीमारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर देश में चल रही है। इस दूसरी लहर ने अब तक आमिर खान, आलिया भट्ट, आर माधवन, परेश रावल, कार्तिक आर्यन, रणबीर कपूर, संजय लीला भंसाली, सिद्धांत चतुर्वेदी, बप्पी लहरी, सतीश कौशिक जैसे चर्चित कलाकारों को अपनी जद में ले लिया है। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी इस वायरस के संपर्क में आने से अछूते न रह पाए। अब रविवार की सुबह खबर मिली है कि इस वायरस ने खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार को भी अपना शिकार बना लिया है।
विज्ञापन

2 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : instagram/akshaykumar
अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करके जानकारी दी है कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने लिखा, 'मैं सभी को सूचित कर देना चाहता हूं कि इसी सुबह मैं कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया हूं। सभी बातों को ध्यान में रखते हुए मैंने अपने आप को तुरंत आइसोलेट कर लिया गया है। अपने घर पर ही मैं क्वारंटाइन हूं और सभी चिकित्सकीय सावधानियों का ध्यान रख रहा हूं। मैं सभी से अनुरोध करना चाहूंगा कि हाल ही में जो भी मेरे संपर्क में आया हो वह खुद भी जाकर अपना परीक्षण करवा ले। मैं जल्द ही वापस काम पर लौटूंगा।'
 
विज्ञापन

3 of 5
अक्षय कुमार
जब से कोरोना वायरस ने देश में दस्तक दी है तब से तमाम बड़े छोटे कलाकार इस वायरस का शिकार हो चुके हैं। जब कोरोना वायरस की वजह से देश में लॉकडाउन लागू किया गया तब सरकार की तरफ से लोगों को इस वायरस के प्रति जागरूक करने का काम सबसे ज्यादा अक्षय कुमार ही कर रहे थे। जब फिल्मों की शूटिंग बंद हुईं और सभी लोग घरों में बैठे हुए थे तब भी अक्षय कुमार ने ही सबसे पहले भारत सरकार के लिए एक विज्ञापन की शूटिंग की थी जिसमें वह कोरोना वायरस से बचाव के तरीके बताते हुए नजर आए।



4 of 5
अक्षय कुमार
शुरुआत से ही अक्षय कुमार इस वायरस से बचने की सलाह दूसरों को देते आए हैं और अब जब वह खुद इस वायरस से संक्रमित हो गए हैं तो उनके प्रशंसक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। लेकिन, साथ ही अक्षय कुमार को सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जा रहा है। ट्रोलर्स का अक्षय को लपेटना सिर्फ इस बात पर है कि जब आप खुद ही इस वायरस से न बच सके तो दूसरों को सलाह देने का क्या फायदा? उधर, अक्षय के समर्थक भी उनका बचाव करते हुए यह मानते हैं कि कोरोना वायरस से किसी की न तो दुश्मनी है और न ही दोस्ती। इसका शिकार तो कोई भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस कोरोना काल में लगातार काम करते हुए अक्षय कुमार अब तक 'बेलबॉटम', 'पृथ्वीराज', 'अतरंगी रे' और 'बच्चन पांडे' की शूटिंग पूरी कर चुके हैं। आजकल अक्षय अपनी एक और फिल्म 'राम सेतु' की शूटिंग में व्यस्त थे। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा कर रहे हैं। अक्षय के साथ इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस और नुशरत भरुचा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। अक्षय कुमार यहां एक पुरातत्वविद का किरदार निभाते हुए नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग मुंबई में शुरू हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें