फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar: गणपति विसर्जन के बाद अक्षय कुमार ने किया ऐसा काम, यूजर्स ने की जमकर तारीफ; देखें वायरल वीडियो

Sun, 07 Sep 2025 11:08 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अक्षय कुमार को रविवार सुबह मुंबई के जुहू बीच पर कई लोगों के साथ देखा गया। वह गणपति विसर्जन  कार्यक्रम के समापन के बाद यहां पहुंचे थे। जुहू बीच पर एक्टर ने ऐसा काम किया कि सोशल मीडिया पर उनकी वाहा-वाही हो रही है।
विज्ञापन
जुहू बीच पर सफाई करते हुए अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय कुमार सोशल मैसेज वाली फिल्मों के जरिए तो लोगों को अवेयर करते हैं। साथ ही वह समय-समय पर अपनी नैतिक जिम्मेदारी भी समाज और देश को लेकर निभाते हैं। हाल ही में गणपति विसर्जन समापन के बाद एक्टर ने जुहू बीच पर कुछ ऐसा काम किया कि सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ होने लगी।

विज्ञापन


जुहू बीच पर अक्षय कुमार ने की सफाई 
सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह गणेश विसर्जन के बाद जुहू बीच पर फैले कचरे को साफ करते हुए दिखाई दिए। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने इस क्लिन अप ड्राइव को होस्ट किया है। अक्षय कुमार के साथ वायरल वीडियो में वह भी सफाई करती हुई नजर आईं।  
 


यूजर्स ने की खिलाड़ी कुमार की तारीफ 
सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार के इस प्रयास की सराहाना हो रही है। एक यूजर ने लिखा, ‘अक्षय कुमार हमेशा अच्छा काम करते हैं।’ अन्य यूजर ने अक्षय के लिए हार्ट और फायर इमोजी सोशल मीडिया पर साझा किए और एक्टर की पहल को सराहा है।  
विज्ञापन


 

विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें: Akshay Kumar: बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए अक्षय कुमार ने बढ़ाया हाथ, इतने करोड़ रुपये देने का किया वादा 

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में 
अक्षय कुमार हाल ही में फिल्म ‘हाउफफुल 5’ में नजर आए थे। जल्द ही वह फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला भी दिखाई देंगे। इसके अक्षय कुमार फिल्म ‘भूत बंगला’ और ‘हेरा फेरी 3’ भी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें