फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अंगूरी भाभी' ने बॉलीवुड में की लाइन मारते हुए एंट्री, देखें उनका ग्लैमरस अवतार

Tue, 05 Sep 2017 04:27 PM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
विज्ञापन
shilpa shinde
विज्ञापन
'भाभी जी घर पर हैं' की अंगूरी भाभी यानी शिल्पा शिंदे जल्द ही बॉलीवुड में लाइन मारते हुए दर्शकों को नजर आने वाली हैं। जी हां ये हम नहीं खुद शिल्पा शिंदे बोल रहीं हैं। दरअसल शिल्पा फिल्म 'पटेल की पंजाबी शादी' में एक आइटम नंबर करके बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली हैं। इस गाने के शुरुआती बोल हैं, मारो लाइन तो तबीयत फाइन डार्लिंग।
विज्ञापन


पढ़ें- वेनिस अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में पहुंची ऋचा चड्ढा कर रहीं है इस 'फुकरे' को डेट

ये फिल्म एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। खबरों की मानें तो शिल्पा इस गाने में एकदम ग्लैमरस अवतार में नजर आएंगी। इस फिल्म में ऋषि कपूर पंजाबी की भूमिका में होंगे और परेश रावल एक गुजराती का रोल प्ले करेंगे।



फिल्म को संजय छैल डायरेक्ट कर रहे हैं। इस गाने को ललित-पंडित ने कंपोज किया है। इस फिल्म में दो संस्कृतियों के साथ अंतरजातीय शादी पर जोर दिया गया है। इस फिल्म से पायल घोष अपने करियर की शुरुआत कर रही हैं जिन्होंने परेश की बेटी का किरदार निभाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये फिल्म 15 सितम्बर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वीर दास, दिव्या सेठ, भारती आचरेकर और प्रेम चोपड़ा भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।       
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें