विकास बहल जल्द ही उनके फैंस के लिए आनन्द कुमार के जीवन पर आधारित फिल्म ‘सुपर 30’ लेकर आ रहे हैं। खबरों की मानें तो अब इस फिल्म में ऋतिक रोशन की जगह अक्षय कुमार दिखाई देने वाले हैं।
पढ़ें- बॉबी डार्लिंग ने पति के लिए मांगी 'फांसी', कहा- 'इतना पीटा कि लकवा मार गया'
बता दें इस फिल्म के लीड रोल के लिए फिल्म मेकर्स ने पहले ऋतिक रोशन को अप्रोच किया था। लेकिन फिल्म में हुए बदलावों की वजह से ऋतिक रोशन ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया है।
मीडिया में आई खबरों की मानें तो ऋतिक रोशन की क्रिएटिव टीम को फिल्म की स्क्रिप्ट से कुछ परेशानी थी। जिसके बाद ऋतिक के पिता ने फैसला लेते हुए फिल्म मेकर्स को इस फिल्म के लिए मना कर दिया।
हालांकि फिल्म के निर्माता ने अभी तक अपनी इस फिल्म में ऋतिक की जगह इस रोल को करने वाले दूसरे स्टार के नाम का खुलासा नहीं किया है। मीडिया में आई खबरों की मानें तो इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार से बात पहले ही कर ली गई है।
इतना ही नहीं अक्षय कुमार को इस फिल्म की स्क्रिप्ट भी पढ़ने के लिए दी गई है। ऋतिक के फिल्म छोड़ने की वजह से अब इस फिल्म को 2018 में शुरु किया जाएगा।