अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' को जमकर प्रमोट कर रहे हैं। फिल्म का कोई भी गाना रिलीज करने से पहले वो इसका लुक जारी कर रहे हैं। हाल ही में 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' का पहला गाना 'हंस मत पगली' रिलीज हुआ था, अब एक और गाना आने को तैयार है।
इस बात की जानकारी अक्षय ने दी है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर गाने का लुक शेयर किया है जिसके कैप्शन में लिखा, 'केशव और जया की प्रेम कहानी में हुआ बखेड़ा!' तस्वीर में भूमि पेडनेकर बुनाई कर रही हैं और अक्षय उनकी गोद में लेटकर ऊन का गोला पकड़े हुए हैं।
Keshav aur Jaya ki prem kahani mein hua #Bakheda! Stay tuned, #Bakheda coming soon. @ToiletTheFilm @psbhumi pic.twitter.com/ZAQmZ4Iu3N
— Akshay Kumar (@akshaykumar) July 3, 2017
ये फिल्म स्वच्छ भारत अभियान पर आधारित होगी जिसे श्री नारायण सिंह ने डायरेक्ट किया है। अक्षय कुमार ने फिल्म के सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। 'टॉयलेट: एक प्रेमकथा' 11 अगस्त को रिलीज होगी।