अक्षय कुमार की फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने धीमी शुरुआत करते हुए वीकेंड पर शानदार कमाई की है। वहीं अपने पहले सोमवार भी फिल्म ने जबरदस्त कमाई की है।
पढ़ें: रणवीर को देख चिल्लाए अक्षय- 'टॉयलेट की ओपनिंग हो गई'
फिल्म ने अपने चौथे दिन 12 करोड़ की कमाई की है। बॉक्स ऑफिस का जो हाल चल रहा है उस हिसाब से तो सोमवार के दिन फिल्म की कमाई शानदार है।
#ToiletEkPremKatha is UNSTOPPABLE... It's a WAVE that grows with each passing day... MASSIVE Tue [Independence Day] on the cards... #TEPK
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 15, 2017
#ToiletEkPremKatha is on a DREAM RUN... Fri 13.10 cr, Sat 17.10 cr, Sun 21.25 cr, Mon 12 cr. Total: ₹ 63.45 cr. India biz... #TEPK
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 15, 2017
अक्षय की ये इस साल आई दूसरी हिट फिल्म है। पिछले साल आई उनकी 'रुस्तम' और 'एयरलिफ्ट' भी हिट रही थी। जिस तरह से 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' की कमाई जारी है उससे ये जल्द ही 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो जाएगी। ट्रेड विश्लेषकों को उम्मीद है कि फिल्म 15 अगस्त की छुट्टी का भी फायदा उठाते हुए और कमाई करेगी। वैसे भी अक्षय की कॉम्पटीशन में और कोई फिल्म नहीं थी लेकिन अगले हफ्ते राजकुमार राव, आयुष्मान खुराना और कृति सेनन की 'बरेली की बर्फी' रिलीज हो रही है जिससे इसे टक्कर मिल सकती है।
पिछले कुछ सालों में अक्षय की छवि कमाऊ अभिनेता की बनकर उभरी है। हर निर्माता-निर्देशक उनकी पॉपुलैरिटी को कैश करना चाहता है।