अर्जुन रामपाल की आने वाली फिल्म 'डैडी' का नया गाना 'आला रे आला गणेश' रिलीज कर दिया गाया है। गाने के नाम से ये तो साफ ही है कि ये गाना गणेश चतुर्थी के उत्सव पर मनाया गया है। गाने में शब्दों से ज्यादा म्यूजिक है और म्यूजिक भी ऐसा जो आपको झूमने पर मजबूर कर दे।
ये फिल्म मुंबई के एक गैंगस्टर के जीवन पर आधारित है। अगर इस गाने की बात की जाए तो इसे देखकर लगता है कि इसकी शूटिंग बहुत बड़ी स्केल पर की गई है। जिसके साथ-साथ यह काफी रियल लग रहा है। इस गाने में मुंबई की खूबसूरती को काफी बेहतरीन ढंग से दिखाया गया है।
पढ़ें- 20 साल छोटी इस पॉपुलर हीरोइन के प्यार में पड़ गए थे शम्मी कपूर, प्रपोज किया तो मिला ये जवाब
फिल्म 'डैडी' गैंगस्टर अरुण गवली की जिंदगी पर आधारित है। अर्जुन रामपाल ने अपने फिल्मी करियर में लवर ब्वॉय से लेकर रफ-टफ तक सभी तरह के रोल किए हैं लेकिन ये पहली बार होगा जब वो गैंगस्टर के रोल में दिखाई देंगे। फिल्म में फरहान अख्तर और ऐश्वर्या राजेश भी मुख्य भूमिका में हैं।
ऐश्वर्या फिल्म में अर्जुन की पत्नी बनी हैं। 'डैडी' को आशिम आहलुवालिया ने डायरेक्ट किया है और ये इरोस इंटरनेशनल, कुंडालिनी एंटरटेंमेंट और करत एंटरटेंमेंट के बैनर तले बन रही है। इस फिल्म से ऐश्वर्या राजेश बॉलीवुड में अपना डेब्यू भी कर रही हैं।