फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्तों के लिए अक्षय कुमार ने बेचे अपने कपड़े!

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और तमन्ना भाटिया ने अपनी फिल्म 'इट्स एंटरटेंमेंट' के सारे परिधान यूथ ऑर्गेनाइजेशन डिफेंस ऑफ एनीमल्स (वाईओडीए) को दान कर दिए हैं।
विज्ञापन


यह संस्थान बेसहारा पशुओं की भलाई के लिए काम करती है। 46 वर्षीय अक्षय ने शनिवार को एक चैरिटी कार्यक्रम में कहा, "आप हर ओर बहुत सारे बेसहारा कुत्ते देखते हैं और यह संस्थान उनके लिए है, जहां उनका ख्याल रखा जाएगा। लोग पिल्लों को कुछ समय अपने पास रखने के बाद छोड़ देते हैं। वाईओडीए एक ऐसी जगह है, जहां उन्हें आश्रय दिया जाएगा।"
विज्ञापन

साथ में समय भी बिताते हैं

​सह-अभिनेत्री तमन्ना भाटिया परिधानों की नीलामी से बहुत प्रभावित हुईं और उन्होंने भविष्य में फिल्मों के अपने सारे लिबासों की नीलामी करने का फैसला लिया ​ ​है।​

चैरिटी करने के सा‌थ यह भी सुनने में आया है कि अक्षय कुमार अपना काफी समय भी इट्स इंटरटेनमेंट के साथ बिताते हैं। आप समझ रहे हैं न कि किसकी बात हो रही है?

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें