बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बत्रा जल्द ही फिल्म 'मिरर गेम' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। ये फिल्म 2 जून को रिलीज होगी और रविवार को इसकी स्क्रीनिंग रखी गई। इसमें उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड अक्षय कुमार भी नजर आए। अक्षय यहां काले रंग के ट्रैक सूट में पहुंचे।
सूत्रों ने बताया कि अक्षय यहां आए तो लेकिन फिल्म नहीं देखी। उन्होंने पूजा को फिल्म के लिए शुभकामनाएं दीं और कुछ देर बाद चले गए।
अक्षय के पहुंचने से सभी फोटोग्राफर्स सरप्राइज हो गए क्योंकि वहां कोई बड़ा स्टार मौजूद नहीं था। हालांकि अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना को भी यहां आना था लेकिन उन्हें शहर से बाहर जाना पड़ा इसलिए वो यहां मौजूद नहीं हो पाईं। अक्षय ने उन्हें एयरपोर्ट छोड़ा और सीधा पूजा की फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए पहुंच गए।
'मिरर गेम' में प्रवीण दबास, ओमी वैद्य और पूजा बत्रा अहम रोल में नजर आएंगे। डायरेक्टर विजित शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म 'मिरर गेम' सस्पेंस थ्रिलर है।