फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मफेयर अवॉर्ड से पहले अक्षय ने देखा वडनगर, हाटकेश्वर मंदिर से वीडियो वायरल; बदला लुक देखकर चौंके फैंस

Sat, 11 Oct 2025 05:58 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Akshay Kumar Attend Filmfare Award 2025: 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड में शामिल होने के लिए अक्षय कुमार भी अहमदाबाद पहुंचे हैं। इससे पहले उन्होंने वडनगर में मंदिर से लेकर म्यूजियम तक की एक छोटी यात्रा की। अक्षय के वायरल वीडियो को फैंस ने भी सराहा है।
विज्ञापन
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@viralbhayani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस वक्त बॉलीवुड सितारे गुजरात के अहमदाबाद में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 में शामिल हो रहे हैं। अक्षय भी इस इवेंट के लिए गुजरात पहुंचे हैं। इवेंट से पहले उनका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह वडनगर के चर्चित हाटकेश्वर मंदिर के दर्शन कर रहे हैं।  

मंदिर दर्शन किए, फैंस को नहीं किया निराश

विज्ञापन

अक्षय कुमार ने वडनगर के चर्चित हाटकेश्वर मंदिर में भगवान के दर्शन किए। मंदिर दर्शन के बाद अक्षय ने फैंस को भी निराशा नहीं किया। मंदिर में मौजूद फैंस का अभिनेता ने हाथ हिलाकर अभिवादन किया। सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार के इस वीडियो को फैंस ने काफी पसंद किया है। 


 ये खबर भी पढ़ें: Akshay Kumar: ‘हैवान’ में दर्शकों को हैरान करेंगे अक्षय, खिलाड़ी कुमार ने किरदार को लेकर किया खुलासा 

अक्षय का लुक बदला हुआ दिखा 

विज्ञापन

वायरल वीडियो में अक्षय कुमार का लुक काफी बदला सा नजर आया। वह काफी पतले नजर आ रहे हैं। इस बात ने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा। एक यूजर ने वायरल वीडियो पर कमेंट किया, ‘डाइटिंग कर रहे हैं, भाई।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘जॉन अब्राहम क्यों लग रहे हैं, अक्षय सर।’ एक अन्य फैन ने कमेंट किया, ‘पॉलिटिक्स के लिए रेडी हो रहे हैं?’। कई यूजर ने अक्षय की वायरल वीडियाे पर हार्ट इमोजी के रिएक्शन भी दिए हैं।


अपकमिंग फिल्म में करेंगे नेगेटिव रोल
अक्षय कुमार अपकमिंग फिल्म ‘हैवान’ में नेगेटिव रोल निभाएंगे। पिछले दिनों अपने किरदार के बारे में अक्षय कुमार ने फैंस को बताया।  अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘हैवान’ एक थ्रिलर मूवी है। इस फिल्म में 17 साल बाद सैफ अली खान और अक्षय कुमार साथ काम कर रहे हैं। फिल्म को प्रियदर्शन निर्देशित कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें