फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों की मदद करने वालों के लिए अक्षय कुमार ने दिया खास मैसज

Sun, 07 May 2017 10:23 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
अक्षय कुमार
विज्ञापन
भारतीय जवानों की मदद के लिए अक्षय कुमार और भारत सरकार द्वारा बनाई गई वेबसाइट और मोबाइल ऐप में लोग बढ़-चढ़ कर मदद कर रहे हैं। अभिनेता ने अपने ट्विटर अकाउंट पर उन लोगों का शुक्रिया किया।
विज्ञापन


अक्षय ने ट्विटर पर थैंक्यू की तस्वीरें डालते हुए लिखा, 'इतने लोगों द्वारा मदद करते देख खुशी हो रही है। ऐसे ही प्यार और मदद करते रहिए।' आपको बता दें कि अक्षय कुमार ने 10 अप्रैल को गृहमंत्री राजनाथ सिंह के साथ मिलकर 'भारत के वीर जवान' वेबसाइट और मोबाइल ऐप लॉन्च किया था। इससे लोग देश के लिए शहीद हुए जवानों के परिवारों को आर्थिक मदद सीधे पहुंचा सकते हैं।
  Big or small, every bit matters. Happy to see so many of you contributing on https://t.co/XL9ubTxtrg 🙏🏻 Keep loving & supporting pic.twitter.com/h5OrqAohYd — Akshay Kumar (@akshaykumar) May 6, 2017
विज्ञापन

फिल्मों की बात करें तो अक्षय इस वक्त सोनम कपूर के साथ 'पैड मैन' की शूटिंग कर रहे हैं। इसके बाद वह टी-सीरीज के फाउंडर गुलशन कुमार की बायोपिक 'मुगल' की शूटिंग शुरू करेंगे। भूमि पडनेकर के साथ उनकी फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

खबरें ये भी हैं कि अक्षय टीवी पर भी वापसी कर सकते हैं। अक्षय 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' के अगले सीजन के जज बन सकते हैं। इससे पहले अक्षय 'मास्टरशेफ इंडिया' और 'डेयर 2 डांस' को जज कर चुके हैं। वह रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' को भी होस्ट कर चुके हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें