फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 साल बाद फिर से सिल्वर स्क्रीन पर लौट रही ये जोड़ी

Sun, 07 May 2017 09:52 AM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल ही में पूजा भट्ट ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया है कि वो, महेश भट्ट, मुकेश और संजय दत्त के साथ लंबे समय से अपने ऑफिस में साल 1991 में आई फिल्म 'सड़क' के सीक्वल बनाने को लेकर मीटिंग कर रहे हैं। 
विज्ञापन


कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बटाया जा रहा है कि महेश भट्ट इस फिल्म की स्क्रिप्ट लिखेंगे इसके साथ ही चर्चा ये भी है कि श्रीजीत मुखर्जी इस फिल्म के डायरेक्ट करेंगे। आलिया भट्ट के सीक्वल में होने के बारे में पूछने पर पूजा भट्ट ने कहा कि फिल्म की स्क्रिप्ट और कास्ट के बारे में अभी कुछ नहीं बताया जाएगा। भट्ट साहब अभी स्क्रिप्ट तैयार कर रहे है और उसी के हिसाब से कास्टिंग की जाएगी। 

बीते दिनों महेश भट्ट ने खुद इस बात को माना था कि वो सड़क फिल्म के सीक्वल पर काम कर रहे हैं और शायद पूजा भट्ट और संजय की बेटी का किरदार, पूजा की छोटी बहन आलिया को ही निभाना होगा।  
विज्ञापन

'सड़क' 1991 की दूसरी सबसे हिट फिल्म थी, इस फिल्म में पूजा भट्ट और संजय दत्त की जोड़ी को खूब पसंद किया गया लेकिन इस फिल्म के बाद ये जोड़ी फिर कभी पर्दे पर नजर नहीं आई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें