फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.0 के लिए समस्या बना अक्षय का भारी-भरकम गेटअप, मेकर्स की नई चिंता

Mon, 29 Oct 2018 01:33 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
Akshay Kumar - फोटो : file photo
विज्ञापन

निर्देशक शंकर की महत्वाकांक्षी फिल्म 2.0 जैसे-जैसे रिलीज के नजदीक पहुंच रही है, उनके खेमे से नई-नई खबरें आ रही है। सूत्रों की मानें तो इस बेहद महंगी फिल्म में रजनीकांत और अक्षय कुमार जैसे सितारों को लेकर शंकर खुश थे परंतु अब उन्हें नई समस्या सामने दिख रही है। सूत्र बता रहे हैं कि निर्माता-निर्देशक 2.0 के उत्तर भारत में बड़ी सफलता को लेकर थोड़ा चिंतित हैं क्योंकि फिल्म में अक्षय अपने मूल रूप में न होकर भारी-भरकम गेट-अप में हैं। वह फिल्म में हीरो की जगह खलनायक हैं।

विज्ञापन


इन दोनों बातों को लेकर उनके फैन्स कितने खुश होंगे, यह बात अभी नहीं बताई जा सकती। 2.0 के टीजर पर अक्षय के फैन्स की प्रतिक्रिया वैसी उत्साहजनक नहीं थी जितना निर्माता-निर्देशक को उम्मीद थी।

फिल्म का बजट इधर सामने आ गया है और दावा किया गया है कि यह 400 करोड़ में बनी है। इसकी वजह यह रही कि फिल्म का दो बार वीएफएक्स किया गया। यह फिल्म पूरी तरह थ्री डी कैमरों से शूट की गई है। जबकि अभी तक देश में बनी ऐसी फिल्में टू डी कैमरों पर शूट होकर थ्री डी में तब्दील की जाती रही हैं। निर्माताओं ने फिल्म के रिलीज अधिकार बेचने की तैयारियां कर ली हैं। इसके सैटेलाइट अधिकार 80 करोड़ रुपये में बेचे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें