फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैडमैन के डायरेक्टर के साथ फिर काम करेंगे अक्षय कुमार, महिलाओं को देंगे मैसेज

Thu, 18 Oct 2018 04:27 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
akshay kumar
विज्ञापन

अक्षय कुमार के फैंस के लिए बड़ी खबर हैं अक्षय कुमार जल्द ही अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं, जिसमें वो महिलाओं की सफलता के बारे में दिखाने वाले हैं। फिल्म 'पैडमैन' की शानदार सफलता के बाद एक बार फिर अक्षय कुमार और 'पैडमैन' के डायरेक्टर 'आर बाल्की' एक साथ काम करते नजर आएंगे। कुछ समय पहले से हमारे देश के दिग्गज वैज्ञानिक के उपर फिल्म बनाने की बात चल रही थी और अब वो समय आ गया हैं जब उनके जीवन के उपर फिल्म बनाई जा रही है। इस फिल्म में विद्या बालन और निमरत कौर को लीड किरदार के लिए चुना जा रहा हैं। 

विज्ञापन


अक्षय कुमार इससे पहले भी कई ऐसी फिल्मों में काम कर चुके हैं जिससे उन्होंने हमारे समाज को अच्छा मैसेज दिया है। फिल्म 'एयरलिफ्ट' में अक्षय ने रंजीत कत्याल का रोल किया था। इस फिल्म की कहानी को साल 1990 में हुई भारत और कुवैत की लड़ाई के बाद के हालात पर आधारित बताया गया था। इस फिल्म को अच्छी सफलता मिली थी।  

इसके बाद अक्षय कुमार की फिल्म 'जौली एलएलबी2' भी एक सच्ची घटना पर बनाई गई थी। 2017 में आई फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा'  देखने के बाद लोगों में शौचालय को लेकर बहुत जागरूकता आई थी। वहीं साल 2018 में आई फिल्म 'पैडमैन' ने हमारे समाज को एक अच्छा मैसेज दिया। फिल्म के डायरेक्टर का कहना है इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार ही मुझे बेस्ट लगे इसलिए ही उन्हें अपने फिल्म के लिए साइन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें