फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर बेअसर रही 'अकीरा', जानिए तीसरे दिन की कमाई

Mon, 05 Sep 2016 12:47 PM IST
रवि बुले/ अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो
विज्ञापन
अकीरा का पोस्टर
विज्ञापन
शुक्रवार को रिलीज हुई सोनाक्षी सिन्हा स्टारर अकीरा की शुरुआत ठंडी रही। पहले दिन इसने जहां 4.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया वहीं शनिवार को यह आंकड़ा लड़खड़ाते हुए 5 करोड़ रुपये तक पहुंच सका। रविवार तक फिल्म ने 6 करोड़ रुपये की कमाई की। कुल मिलाकर अभी तक अकीरा ने करीब 16 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस लिहाज से ट्रेड विशेषज्ञों का कहना है कि फिल्म निर्माताओं के लिए यह घाटे का सौदा साबित होगी। शुक्रवार को अकीरा की टिकट खिड़की पर मात्र 15 फीसदी की ओपनिंग लगी थी। इससे एक बार फिर साबित हो गया कि नायिका प्रधान फिल्मों के लिए ओपनिंग एक बड़ी समस्या होती है। पिछले कुछ वर्षों में केवल हीरोइन (करीना कपूर) और मैरी कॉम (प्रियंका चोपड़ा) ही ऐसी नायिका प्रधान फिल्में रहीं जिनका पहले दिन का कलेक्शन 5 करोड़ से ज्यादा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन का कलेक्शन नीरजा से ज्यादा

सोनाक्षी सिन्हा
अकीरा के लिए तसल्ली की बात यह हो सकती है कि उसका पहले दिन का कलेक्शन इस साल की हिट फिल्म 'नीरजा' (4.6 करोड़) से ज्यादा रहा परंतु नीरजा एक हजार थियेटरों में लगी थी और अकीरा दो हजार स्क्रीन्स में है। अकीरा में नीरजा वाली बात नहीं है ऐसे में माउथ पब्लिसिटी का फायदा सोनाक्षी स्टारर एक्शन ड्रामा को नहीं मिलेगा। यह फिल्म न तो पारिवारिक ड्रामा है और न ही इसमें रोमांस या कॉमेडी है जिनकी तरफ युवा आकर्षित होते हैं। फिल्म की उम्मीद मल्टीप्लेक्सों पर थी परंतु वहां भी बात नहीं बन सकी है। ऐक्शन फिल्में दिल्ली-यूपी में अच्छा बिजनेस करती हैं मगर अकीरा वहां भी खास असर नहीं दिखा पाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें