फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड 19: आकांक्षा पुरी ने इस वजह से स्कूल के क्लासरूम में लगवाई वैक्सीन, बताया शानदार अनुभव

Sun, 23 May 2021 10:12 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज।
  • वैक्सीन लगवाने के लिए दो घंटे कार चलाकर एक्ट्रेस पहुंचीं एक गांव।
  • शहर में नहीं मिला था आकांक्षा पुरी को खाली स्लॉट।
विज्ञापन
आंकाक्षा पुरी - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी से लड़ने के लिए देशभर में वैक्सीन लगाई जा रही है और ऐसे में कई फिल्मी हस्तियां भी कोविड-19 वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आ रही हैं। सिर्फ यही नहीं सेलेब्स अपने फैंस को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरुक भी कर रहे हैं। अब धारावाहिक 'विघ्नहर्ता गणेश' फेम एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लगवा लिया है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद फैंस को दी है।

विज्ञापन


आकांक्षा पुरी ने बताया कि कोरोना वैक्सीन की पहली डोज के लिए वह इंदौर से दो घंटे की ड्राइव कर एक गांव में गई थीं। सिर्फ यही नहीं एक्ट्रेस ने इसे एक यादगार अनुभव बताया। वो कहती हैं, 'एक स्कूल के क्लासरूम में ब्लैकबोर्ड के सामने बैठकर मैंने कोरोना वैक्सीन का पहला जैब लिया।'

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस ने कहा, 'मैंने देवास जिले के बरोथा गांव से ड्राइव की, जो कि इंदौर से दो घंटे की दूरी पर था। मुझे वैक्सीन की पहली डोज लेनी थी और मैंने इसके लिए दूरी को कवर किया क्योंकि मैं मेरे आसपास के एरिया में एक भी स्लॉट खाली नहीं ढूंढ सकी। यह वाकई काफी यादगार था। मैंने जीपीएस को फॉलो किया।'
विज्ञापन

आकांक्षा पुरी - फोटो : Instagram
आंकाक्षा आगे कहती हैं, 'खेतों और कीचड़ वाली गलियों के बीच लगभग दो घंटे तक गाड़ी चलाई और इस स्कूल को ढूंढा जहां कोविडशील्ड उपलब्ध थी। मैं अपने टीके के लिए पेड़ के नीचे इंतजार कर रही था और डॉक्टर एक घंटे के बाद दिखा और मुझे एक ब्लैकबोर्ड के सामने एक कुर्सी पर बैठकर टीका लगाया गया।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें