फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akanksha Dubey: विदेश भागने की फिराक में हैं आकांक्षा केस के आरोपी समर सिंह? यूपी पुलिस ने बनाई यह नई रणनीति

Fri, 31 Mar 2023 03:17 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

समर सिंह अपने भाई के साथ देश छोड़ कर भागने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए पुलिस ने काफी अलग रणनीति बनाई है।
विज्ञापन
आकांक्षा दुबे और समर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी जगत की जानी मानी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे आत्महत्या केस काफी दिनों से चर्चा में बना हुआ है। अभिनेत्री का शव सारनाथ के एक होटल में फंदे से लटका मिला था। इस केस में अभिनेत्री की मां ने भोजपुरी गायक समर सिंह व उसके भाई संजय के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा सारनाथ थाने में दर्ज कराया है। अब खबर आ रही है कि समर सिंह अपने भाई के साथ देश छोड़ कर भागने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए पुलिस ने काफी अलग रणनीति बनाई है।

विज्ञापन


 

फरार है समर सिंह
गौरतलब है कि आकांक्षा आत्महत्या केस के आरोपी समर सिंह अभिनेत्री की मौत के बाद से ही फरार है। अब ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक समर सिंह नेपाल भाग गया है और पुलिस लगातार उसकी जांच में जुटी हुई है। पुलिस उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी करने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं, एक और रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि समर सिंह नेपाल भाग गया है।

Sushmita Sen: ‘हौसले के लिए ताली’, इंटरनेशनल ट्रांसजेंडर डे पर सुष्मिता सेन का वीडियो छू लेगा आपका दिल

विज्ञापन

देश छोड़ भागा विदेश
बता दें कि आकांक्षा की मां ने गायक समर सिंह और उसके भाई संजय के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा सारनाथ थाने में दर्ज कराया है। उन्होंने आरोप लगाया था कि समर सिंह उनकी बेटी संग मारपीट करते थे। वह दबाव डालते थे कि आकांक्षा किसी और के साथ काम न करें। अगर वह अपने काम के पैसे मांगती थीं तो उसके साथ बुरा व्यवहार करते थे। पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है। वहीं, यह भी चर्चा हो रही है कि जिस समय सारनाथ थाने में समर सिंह पर मुकदमा दर्ज हो रहा था, उस समय वह गोरखपुर में किसी फिल्म की शूटिंग कर रहा था। आशंका है कि पुलिस की पकड़ से बचने के लिए वह गोरखपुर से ही नेपाल निकल गया हो।

विज्ञापन


Sunil Grover: सुनील ग्रोवर छह साल बाद छोटे पर्दे पर वापसी करने को तैयार! बस रखी है यह छोटी सी डिमांड

 

पुलिस जांच में जुटी
आपको बता दें कि भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे वाराणसी के एक होटल में फंदे पर लटके पाई गई थी। उनके परिवार वाले भोजपुरी गायक समर सिंह पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मां मधु दुबे न्याय की गुहार लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग कर रही है। अब देखते हैं कि समर सिंह कब तक पुलिस की गिरफ्त में आता है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें