फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रेया कालरा पर भड़क गईं आकांक्षा चमोला, ‘चुड़ैल’ कहने पर हुईं नाराज; ‘लॉकअप 2’ बना जुबानी जंग का मैदान

Fri, 31 Jul 2026 10:24 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Show Lock Upp 2 Contestant Akanksha Chamola: शो ‘लॉकअप 2’ में आए दिन झगड़े होते हैं। प्रतियोगी एक-दूसरे से बहस करते हुए नजर आते हैं। हालिया एक एपिसोड में श्रेया कालरा को आकांक्षा चमोला ने जमकर लताड़ा। 

विज्ञापन
आकांक्षा चमोला और श्रेया कालरा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘लॉकअप 2’ रियलिटी शो अब अपने फिनाले एपिसोड की तरफ बढ़ रहा है। इस शो को जीतने की दौड़ में आकांक्षा चमोला और श्रेया कालरा शामिल हैं। हाल ही में आकांक्षा को पता चला कि श्रेया ने उनके और गौरव खन्ना के रिश्ते पर उल्टी-सीधी बातें कही। आकांक्षा को चुड़ैल कहा। इस बात से वह आहत हो गई हैं। ऐसे में आकांक्षा ने श्रेया कालरा को खूब खरी-खोटी सुनाई। 

विज्ञापन

आकांक्षा ने निकाला श्रेया कालरा पर अपना गुस्सा
शो ‘लॉकअप 2’ के वायरल वीडियो में श्रेया कालरा को आकांक्षा ने कहा, ‘तुम गौरव खन्ना(आकांक्षा से पति) को कितना जानती हो। क्या बाहर तुम उसे जानती हो। तुम्हें कहा कि अच्छा हुआ कि आकांक्षा का गौरव से तलाक हो रहा है। तुमने मुझे चुड़ैल कहा।’ यह बातें कहते हुए आकांक्षा चमोला काफी गुस्से में थी। आकांक्षा की बातों का जवाब भी श्रेया के पास नहीं था। 



फिनाले एपिसोड में पहुंचे ये सेलेब्स 
शो ‘लॉकअप 2’ की बात करें तो अब इसमें राम कपूर, शिवांगी जोशी, पामेला सेरेना, आकांक्षा चमोला, शिल्पा शिंदे, आकांक्षा चौधरी, राम कपूर, श्रेया कालरा, हर्षद चोपड़ा जैसे सेलेब्स ही बचे हैं। जल्द ही इसका फिनाले एपिसोड भी दर्शकों को देखने को मिलेगा। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

क्या है शो ‘लॉकअप 2’ का कॉन्सेप्ट?
रियलिटी शो 'लॉक अप 2’ को रितेश देशमुख और फराह खान होस्ट कर रहे हैं। इसमें कुछ चर्चित सेलिब्रिटीज को एक जेल के कॉन्सेप्ट वाली जगह पर प्रतियोगी के तौर पर रखा जाता है। वे बाहरी दुनिया से कटे रहते हैं। अपनी सुख-सुविधाओं से दूर उन्हें कई मुश्किल फैसलों से गुजरना पड़ता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें