फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउनः सिनेमा वर्कर्स की मदद के लिए आगे आए अजित कुमार, 10 लाख रुपये से की आर्थिक मदद

Sun, 16 May 2021 11:56 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक्टर अजित कुमार ने साउथ सिनेमा वर्कर्स को पहुंचाई 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद।
तमिलनाडु फिल्म इंडस्ट्री में 31 मई तक के लिए सभी टीवी सीरियल्स की शूटिंग पर लगी रोक।
निर्देशक केआर सेल्वामणि ने जताया आभार।
 
विज्ञापन
अजित कुमार - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में जहां एक ओर सरकारें पूरी तरह से जुटी हुई हैं तो वहीं दूसरी तरफ फिल्मी हस्तियां भी हर तरह से मदद के लिए आगे आ रही हैं। बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक सभी स्टार्स लोगों की मदद कर रहे हैं। अब खबर आ रही है कि साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार अजित कुमार ने लोगों की सहायता करने का जिम्मा उठाया है। अभिनेता लोगों तक आर्थिक मदद पहुंचाई है।

विज्ञापन


एक्टर अजित कुमार ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले डेली वर्कर्स के लिए एफईएफएसआई (फिल्म एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ साउथ इंडिया) के जरिए दस लाख रुपये की आर्थिक मदद की है। ताकि छोटे मजदूरों को अपनी जीविका के लिए संघर्ष न करना पड़े। इस बात की जानकारी मशहूर निर्माता-निर्देशक आरके सेल्वामणि ने दी है। उन्होंने हाल ही दिए एक इंटरव्यू में बताया कि तमिलनाडु फिल्म इंडस्ट्री में 31 मई तक के लिए सभी टीवी सीरियल्स की शूटिंग को रोक दिया गया है।
 

आरके सेल्वामणि - फोटो : Instagram
आरके सेल्वामणि ने आगे बताया कि टीवी धारावाहिकों के लिए फिल्मों के पोस्ट प्रोडक्शन के काम को भी रोक दिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने अजित कुमार की ओर से इंडस्ट्री के वर्कर्स को 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने पर उनका शुक्रिया अदा किया है। 
विज्ञापन

आरके सेल्वामणि ने अन्य कलाकारों से भी अपील की है कि वह भी मजदूरों के कल्याण के लिए आर्थिक मदद करें, ताकि इस मुश्किल घड़ी में वह अपनी जीविका चला सकें। बता दें, अजित कुमार साउथ सिनेमा के मशहूर कलाकारों में से एक हैं। उनके अभिनय को दर्शक काफी पसंद करते हैं। अभिनेता अब तक अमरकलम, अशोका, विश्वासम, वीरम और वेदलम सहित तमाम फिल्मों में काम कर चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें