अजीत कुमार की फिल्म 'विवेगम' के गाने 'सुरविवा' का टीजर रिलीज किया गया है और इसका पूरा ट्रैक भी जल्द ही आएगा। इस गाने को अनिरुध रविचंदेर ने कंपोज किया है। बताया जा रहा है कि 'विवेगम' अजीत कुमार की अब तक की सबसे ज्यादा स्टाइलिस्ट फिल्म होने वाली है। इस फिल्म में एक्ट्रेस काजल अग्रवाल और अक्षरा हासन भी लीड रोल में नजर आएंगी।
इस फिल्म से बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबरॉय तमिल फिल्मों में अपना डेब्यू कर रहे हैं। 'विवेगम' अगस्त के महीने में रिलीज की जाएगी।
जब इस फिल्म का टीजर आया था तो कुछ ही घंटों में इसके 15 मिलियन लाइक हो गए थे। इस टीजर को सोशल मीडिया पर जबरदस्त लोकप्रियता मिली थी। इससे बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की सफलता का भी अंदाजा लगाया जा सकता है।
फिल्म के पोस्टर और टीजर देखने के बाद दर्शको में फिल्म को देखने की बेसब्री बढ़ गई है। इसके पोस्टर्स में विवेक ओबेरॉय का और अजीत का लुक दिखाया गया था जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था।
देखें वीडियो-