फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajaz Khan: एजाज खान के शो 'हाउस अरेस्ट' में दिखाई गंदगी, अश्लील कंटेंट दिखाने वाले एप पर सांसद को ऐतराज

Thu, 01 May 2025 04:47 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एजाज खान अपने रियलिटी शो 'अरेस्ट हाउस' के एक एपिसोड को लेकर विवादों में घिर गए हैं। एजाज को शो की क्लिप वायरल होने के बाद नेटिजन्स की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
विज्ञापन
एजाज खान - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओटीटी पर दिखाए जा रहे अश्लील कंटेंट को लेकर अक्सर विवाद होता है और सोशल मीडिया पर लोग अपनी नाराजगी जाहिर करते हैं। अब ऐसे ही एक अश्लील कंटेंट को लेकर शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। दरअसल, एजाज खान के शो 'हाउस अरेस्ट' का एक अश्लील सीन वाला क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके खिलाफ यूजर्स समेत प्रियंका चतुर्वेदी ने भी आवाज उठाई है।

विज्ञापन

विवाद पर क्या बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे को संसदीय स्थायी समिति के समक्ष उठाया है और जवाब का इंतजार कर रही हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'मैंने स्थायी समिति में यह मुद्दा उठाया है कि उल्लू ऐप और ऑल्ट बालाजी जैसे ऐप अश्लील सामग्री के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा लगाए गए प्रतिबंध से बच निकलने में कामयाब रहे हैं। मैं अभी भी उनके जवाब का इंतजार कर रही हूं।'

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के कदम पर भी जताई नाराजगी
प्रियंका ने आगे कहा कि 14 मार्च, 2024 को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 18 ओटीटी प्लेटफॉर्म को ब्लॉक कर दिया था, जो अश्लील और पोर्नोग्राफिक कंटेंट स्ट्रीम करते पाए गए थे। सरकार द्वारा ब्लॉक किए गए एप मुख्य रूप से अश्लील सामग्री वितरित करने वाले प्लेटफॉर्म थे। 18 एप पर प्रतिबंध लगा दिया गया। आश्चर्यजनक रूप से दो सबसे बड़े एप को बाहर रखा गया- उल्लू और ऑल्ट बालाजी, क्या सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय देश को बताएगा कि उन्हें इस प्रतिबंध से क्यों बाहर रखा गया?

क्या है पूरा मामला
एजाज खान के हाल ही में लॉन्च हुए रियलिटी शो 'अरेस्ट हाउस' को अपने एक एपिसोड के विवादित क्लिप के वायरल होने के बाद यूजर्स की ओर से कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। यह शो जो ओटीटी प्लेटफॉर्म उल्लू के साथ-साथ यूट्यूब पर भी प्रसारित होता है। अब यह अपने विवादित कंटेंट को लेकर लोगों में आक्रोश पैदा कर रहा है।
वायरल क्लिप में एजाज खान को प्रतियोगियों से सेक्स के अलग-अलग पोजीशन का प्रदर्शन करने के लिए कहते हुए देखा गया, जिसे दर्शकों ने अश्लील करार दिया। वीडियो में एजाज ने प्रतियोगी को सेक्स पोजीशन के बारे में अपना एक्सपेरिएंस और नॉलेज दिखाने के लिए कहा और जब प्रतियोगी ने कहा कि वह पोजीशन के बारे में नहीं जानती तो एजाज ने उससे सवाल करते हुए कहा, 'तुमने एक्सपेरिमेंट नहीं किया कभी?'
Comedy Movies: क्यों खास है 2025, रिलीज होंगी कई कॉमेडी फिल्में, जो हंसाकर कर देंगी लोट-पोट, 'हाउसफुल 5'...
विज्ञापन

वीडियो हुआ वायरल
हालांकि, ये माहौल और अश्लील तब हो गया, जब एजाज ने अन्य प्रतियोगी गहना वशिष्ठ को दो अन्य प्रतियोगियों को पोजीशन दिखाने के लिए कहा। इसके बाद गहना ने अन्य प्रतियोगी के साथ मिलकर पोजीशन दिखाई, जिसका सीन बेहद अश्लील था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख यूजर्स एजाज को खूब ट्रोल कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें