फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Project: अजय कपूर ने 'फाउदा' फेम अंतरराष्ट्रीय निर्देशक रोटेम शामीर संग मिलाया हाथ, सच्ची घटनाओं पर आधारित होगी फिल्म

Fri, 27 May 2022 07:39 PM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

बॉलीवुड  फिल्म निर्माता अजय कपूर ने  अपने महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट 'गरुड़' की घोषणा कर दी है। अपनी इस मेगा बडट फिल्म के लिए उन्होंने 'फाउदा' जैसी सफल सीरीज के लिए पहचाने जाने वाले अंतरराष्ट्रीय निर्देशक रोटेम शामीर संग हाथ मिलाया है,
विज्ञापन
अजय कपूर ने निर्देशक रोटेम शामीर संग फिल्म गरुड़ के लिए मिलाया हाथ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्माता अजय कपूर ने निर्देशक सुभाष काले संग अपने महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट 'गरुड़' की घोषणा कर दी है। सबसे खास बात ये हैं कि उन्होंने अपनी इस आगामी फिल्म के लिए अंतरराष्ट्रीय निर्देशक रोटेम शामीर संग हाथ मिलाया है, जिन्हें 'फाउदा' और 'हिट एंड रन' जैसी बड़े प्रोजेक्ट की सीरीज के लिए जाना जाता है। अजय कपूर संग इस नए प्रोजेक्ट से रोटेम शमीर भी हिंदी सिनेमा में अपना डेब्यू कर रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, अजय कपूर की फिल्म 'गरुड़' अफगान बचाव संकट की सच्ची घटनाओं पर आधारित होगी। यह एक मेगा बजट प्रोजेक्ट है। अब जबकि निर्देशक रोटेम शामीर को इस्राइली सेना के अंडरकवर कमांडो यूनिट के इर्द-गिर्द बुनी गई सीरीज फाउदा के लिए जाना जाता है, जो कि जबरदस्त हिट रही थी, ऐसे में अजय कपूर का अपने प्रोजेक्ट में उनके संग हाथ मिलाना फायदे का सौदा हो सकता है।

अजय कपूर संग अपनी पहली भारतीय परियोजना को लेकर निर्देशक रोटेम शामीर भी काफी उत्साहित हैं। रोटेम फिल्म 'गरूड़' को लेकर कहते हैं कि यह बहुत ही रोमांचक फिल्म हैं और एक यूनिवर्स अपील है जो सभी से जुड़ने का वादा करती है। मैं भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के जबरदस्त कंटेंट के साथ लंबे समय तक जुड़ने के लिए रोमांचित हूं।
विज्ञापन


रोटेम शामीर कहते हैं कि जब अजय कपूर मेरे पास यह फिल्म लाए, तो मुझे पता था कि मुझे इसे लेना है। खासतौर पर अजय कपूर के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं, जो कई विविध फिल्मों से जुड़े रहे हैं, मैं वास्तव में लंबे समय के लिए उनके साथ जुड़े रहने के लिए उत्साहित हूं।

उनके द्वारा परमाणु (2018) परी (2018), बाजार (2018), पटाखा (2018), रोमियो अकबर वाल्टर (2019) हमला (2022) रॉय (2015) साथ ही बेबी (2015) और एयरलिफ्ट ( 2016) जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस किया गया और अब अजय कपूर एक बार फिर से अपनी आगामी फिल्म गरुड़ के साथ उसी क्षेत्र में लौटते हैं और इसके लिए उन्होंने निर्देशक सुभाष काले के साथ सहयोग किया है।

फिल्म में थोड़ी जानकारी देते हुए, मोशन पोस्टर ने रवि बसरूर द्वारा रचित थीम गीत 'मेरा भारत है महान' प्रस्तुत किया, उन्होंने फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर भी तैयार किया है। जल्दी ही फिल्म के कलाकारों की घोषणा भी होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें