फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Boney Kapoor Fraud Case: साइबर फ्रॉड का शिकार हुए प्रोड्यूसर बोनी कपूर, बैंक खाते से चोरी हुई मोटी रकम

Fri, 27 May 2022 05:25 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड फिल्म निर्माता बोनी कपूर के साथ साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है। उनके बैंक अकाउंट से मोटी रकम चोरी हुई है। 
विज्ञापन
बोनी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर प्रोड्यूसर और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के पति बोनी कपूर के साथ साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, बोनी कपूर के बैंक अकाउंट से लगभग तीन लाख 82 हजार रुपये चोरी हो गए हैं। निर्माता ने मुंबई पुलिस में इस मामले की शिकायत की है। मुंबई की अंबोली पुलिस ने बुधवार को सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बोनी कपूर को मार्च के महीने में पता चला था कि उनके अकाउंट से किसी ने पैसे निकाले हैं। इस बारे में जब उन्होंने बैंक से जानकारी ली, तब जाकर उन्हें पता चला कि वह फर्जीवाड़े का शिकार हुए हैं।

हैरानी की बात ये है कि बोनी कपूर ने किसी को भी अपने क्रेडिट कार्ड की जानकारी नहीं दी है और न ही उनके पास फ्रॉड से संबंधित कोई फोन कॉल आई है। ऐसे में अब बोनी कपूर ने इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी है। दावा किया जा रहा है कि बोनी कपूर के अकाउंट के पैसे गुरुग्राम की एक कंपनी के खाते में गए हैं। 
विज्ञापन


बोनी कपूर भारतीय सिनेमा जगत के पॉपुलर फिल्म निर्माता हैं। वह 'मिस्टर इंडिया', 'नो एंट्री, जुदाई', 'वांटेड' जैसी सुपरहिट फिल्मों के निर्माता रहे हैं। वह हिंदी सिनेमा में कई अवार्ड अपने नाम कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें