फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajay Devgn: अब अपराध से सतर्क करेंगे अजय देवगन, बने 'क्राइम पेट्रोल' के होस्ट; जानें कब से टेलीकास्ट होगा शो?

Mon, 10 Aug 2026 10:10 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Ajay Devgan In Crime Patrol: 'क्राइम पेट्रोल' के नए सीजन का प्रोमो रिलीज हो चुका है। इस नए सीजन के होस्ट अजय देवगन करेंगे। प्रोमो के माध्यम से उन्होंने दर्शकों को समाज में हो रहे अपराधों के प्रति सतर्क किया।
विज्ञापन
'क्राइम पेट्रोल' के प्रोमो में अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्राइम शो 'क्राइम पेट्रोल' ने अपने नए सीजन 'क्राइम पेट्रोल: क्राइम का करेंट सीजन' की अनाउंसमेंट कर दी है। शो के नए प्रोमो में मेकर्स ने फैंस के साथ बड़ा खुलासा किया। इस नए सीजन की सबसे खास बात यह है कि अभिनेता अजय देवगन इस शो को होस्ट करेंगे।

प्रोमो में क्या है खास?

विज्ञापन

'क्राइम पेट्रोल' टेलीविजन का एक लोकप्रिय सीरियल है। इस शो में क्राइम की कहानियों को नाट्य रुपांतरण के जरिए दिखाया जाता है। शो को कई साल तक एक्टर अनूप सोनी ने होस्ट किया। मगर इस सीजन से मेकर्स ने इसमें बड़ा बदलाव किया है। शो के नए प्रोमो में नए होस्ट अजय देवगन समाज की अपराधिक स्थितियों पर बात करते नजर आए।

अजय देवगन, अनूप सोनी - फोटो : सोशल मीडिया

प्रोमो में क्या बोले अजय?
'क्राइम पेट्रोल' के प्रोमो में अजय ने शो के पीछे के मकसद और समाज में बढ़ रहे अपराधों पर चर्चा की। उन्होंने यह मुख्य बातें कहीं..

  • क्राइम पेट्रोल जैसे शो के साथ जुड़ना मेरे प्रशंसकों और दर्शकों के प्रति एक जिम्मेदारी जैसा लगता है।
  • इस शो ने अपराध की कहानियों को समझने और दर्शकों में जागरूकता पैदा करने की एक मिसाल कायम की है।
  • हम अब ऐसी कहानियां लेकर आ रहे हैं जिन्होंने पूरे देश को झकझोर दिया है।
  • मुझे उम्मीद और विश्वास है कि मैं दर्शकों को इन मामलों में डर के बजाय सावधानी बरतने में मदद करूंगा।
  • इन कहानियों से लोगों को सतर्कता बरतने की सीख मिलेगी और इसमें मैं उनका मार्गदर्शन कर सकता हूं।
विज्ञापन

अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम

कब प्रसारित होगा 'क्राइम पेट्रोल'?
अपराधिक कहानियों और वारदातों पर आधारित शो 'क्राइम पेट्रोल' जल्द ही प्रसारित होने वाला है। प्रोमो के अनुसार शो 31 अगस्त 2026 को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित किया जाएगा। इसके अलावा इसे सोनी लिव पर भी स्ट्रीम किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक शो के पहले 15 एपिसोड की शूटिंग हो चुकी है।
 


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें