फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajay Devgn: सबरीमाला मंदिर दर्शन करने पहुंचे अजय देवगन, 41 दिनों तक की थी कड़ी साधना!

Fri, 14 Jan 2022 12:46 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अजय देवगन कुछ दिनों पहले ही सबरीमाला मंदिर पहुंचे थे। यहां पर आने से पहले अजय देवगन ने कठिन साधना की थी, जो पूरे 41 दिनों तक चली थी।
विज्ञापन
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन इन दिनों भक्ति में लीन हैं। कुछ दिनों पहले ही अभिनेता केरल के सबरीमाला मंदिर पहुंचे थे। यहां पर अभिनेता ने भगवान अयप्पा की पूजा-अर्चना की। अजय देगवन यहां पर काले कपड़ों में देखे गए थे। उनके लुक ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था क्योंकि फैंस को लग रहा था कि अजय देवगन का ये लुक उनकी अपकमिंग फिल्म का है लेकिन अब कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिससे साफ हो गया कि ऐसा कुछ नहीं है। अजय देवगन इस मंदिर में काले कपड़ों में एक कठिन साधना की वजह से पहुंचे थे और ये साधना एक या दिन की नहीं बल्कि पूरे 41 दिनों की है, जिसमें अभिनेता हर सख्त नियम का पालन किया है।

विज्ञापन

 
सामने आईं तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अजय देवगन ने काले कलर के कपड़े पहने हुए हैं। इसके साथ उन्होंने गले में एक कपड़ा डाला हुआ है। उन्होंने माथे पर तिलक लगाया है और गले में तुलसी की माला पहनी हुई है। सोशल मीडिया पर अभिनेता की इन तस्वीरों को खूब पसंद किया जा रहा है। फैंस अजय देवगन के इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं। अजय देवगन ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस यात्रा का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अभिनेता धमाकेदार एंट्री करते नजर आ रहे हैं।
 
 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय देवगन पिछले 41 दिनों से भगवान अयप्पा के दर्शन से पहले कठिन तपस्या में जुटे हुए थे। इस दौरान अभिनेता लगातार काले कपड़े पहन रहे थे और जमीन पर चटाई बिछाकर सो रहे थे। इतना ही नहीं, वह एक सादा खाना खा रहे थे। उन्होंने बाल और नाखून नहीं कटवाए थे। अभिनेता ने इन दिनों ब्रह्मचर्य का पालन किया।
विज्ञापन



 
वर्क फ्रंट की बात करें तो अजय देवगन जल्द ही फिल्म ‘कैथी’ के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। अजय देवगन की इस फिल्म का नाम ‘भोला’ रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें