फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मेकअप के दौरान अमितजी बिल्कुल शांत रहते हैं', 50 साल से महानायक के मेकअप आर्टिस्ट दीपक ने साझा किए खास अनुभव

सार

Amitabh Bachchan Birthday Special: अमिताभ बच्चन को मेकअप आर्टिस्ट दीपक सावंत लगभग 50 साल से जानते हैं। उन्होंने महानायक को करीब से देखा और समझा है। अमिताभ बच्चन के जन्मदिन के अवसर पर दीपक सावंत ने अमर उजाला ने खास बातचीत की। सदी के महानायक से जुड़ी कई खास बातें साझा की हैं।

विज्ञापन
अमिताभ बच्चन के मेकअप आर्टिस्ट दीपक सावंत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सिनेमा में अमिताभ बच्चन का नाम सिर्फ एक अभिनेता के तौर पर नहीं, बल्कि एक संस्था की तरह लिया जाता है। उनके हर सीन, रोल और पब्लिक के बीच मौजूदी में अनुशासन, परफेक्शन साफ झलकता है। इस अनुशासन को सबसे करीब से देखने वाले उनके मेकअप आर्टिस्ट दीपक सावंत भी हैं, वह पिछले पचास साल से अमिताभ बच्चन साथ काम कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन के जन्मदिन के मौके पर दीपक सावंत ने महानायक से जुड़े अपने अनुभव अमर उजाला डिजिटल से साझा किए।

शूटिंग के दौरान पूरा ध्यान किरदार पर होता है 

विज्ञापन

अमितजी का काम करने का तरीका बहुत सटीक और अनुशासित है। शूट के दौरान उनका पूरा ध्यान किरदार पर होता है। वह फालतू बातों में नहीं पड़ते हैं। उनका मानना है कि हर शॉट दिल से करना चाहिए, तभी स्क्रीन पर भाव और सच्चाई दिखती है। इसलिए उनका हर टेक हमेशा जीवंत लगता है।'

कलर मिक्सिंग से अमितजी को मिलता है नैचुरल लुक
पहले अच्छे मेकअप प्रोडक्ट आसानी से नहीं मिलते थे। मैक्स फैक्टर का सामान अफ्रीकन स्किन के लिए बनता था और इंडियन टोन में फिट नहीं बैठता था। इसलिए हमें इसे ब्लैक मार्केट से लाना पड़ता था। यह आसान काम नहीं था। मैंने कलर मिक्स करना सीख लिया और अपने तरीके से इंडियन स्किन टोन तैयार किया। यही तकनीक अमितजी के चेहरे को कैमरे पर नैचुरल बनाती थी और उनके किरदार को सही ढंग से दिखाती थी।

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन का मेकअप करते हुए दीपक सावंत - फोटो : एक्स (ट्विटर)

KBC का पर्सनल लुक
शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में भी अमितजी की तैयारी से कोई समझौता नहीं होता। अमितजी को KBC में किया गया मेकअप ज्यादा पसंद है। आम तौर पर फिल्मों में वह किसी किरदार के हिसाब से मेकअप करते हैं। लेकिन KBC में यह उनका खुद का, पर्सनल लुक होता है। यह शो पिछले 25 साल से चल रहा है। हर साल मैं कोशिश करता हूं कि अमितजी और भी निखरे। गेटअप केवल दिखावे के लिए नहीं है, बल्कि उनके आत्मविश्वास और शालीनता का हिस्सा है। हर रंग, हर शेड और हर लाइन का ध्यान रखा जाता है ताकि उनकी रियल पर्सनालिटी और ऊर्जा ऑडिएंस तक सही तरीके से पहुंचे।'

मेकअप रूम में अमित जी का अनुशासन
मेकअप के दौरान अमितजी बिल्कुल शांत रहते हैं। बातचीत नहीं करते। माहौल में सिर्फ उनकी ऊर्जा और किरदार की गंभीरता होती है। उनके लिए मेकअप केवल रंग और लुक नहीं, बल्कि उनके किरदार का हिस्सा है। मैं हमेशा यह सोचता हूं कि जिस भावना को वह पर्दे पर दिखाएंगे, उसका असर उनके चेहरे पर साफ दिखना चाहिए। यही उनकी खासियत है।'

समय से सेट पर आते हैं अमिताभ बच्चन 
अमितजी हमेशा कॉल टाइम से पहले सेट पर पहुंच जाते हैं। जरूरत पड़ने पर 16-18 घंटे लगातार काम करते हैं। तब तक नहीं जाते जब तक डायरेक्टर पैकअप कहे। वह कभी समझौता नहीं करते। उनके साथ काम करना हमें भी प्रोफेशनल बनाता है और उनकी मेहनत हमें प्रेरित करती है।' 

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan

वह खुद को जवान मानते हैं 
82 की उम्र में भी वह खुद को जवान मानते हैं। उनका मानना है कि थकान दिमाग की चीज है, शरीर की नहीं। यही सोच उन्हें हमेशा सक्रिय रखती है। हमारे इंडस्ट्री में 40 की उम्र के बाद लोग थकने लगते हैं, लेकिन अमितजी अब भी हर रोल में पूरी जान डालते हैं। यही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। 

अमित जी का भरोसा ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है 
अब उनके चेहरे को देखकर समझ जाता हूं कि उन्हें क्या चाहिए। उनका भरोसा मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। हर दिन मेकअप शुरू करने से पहले मैं दुआ करता हूं कि आज भी अमितजी कल से ज्यादा चमक उठें। जब वह चमकते हैं, तो हमारी भी रोशनी बढ़ जाती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें