फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में अजय देवगन की एंट्री, शनिवार से शुरू होगी शूटिंग

Fri, 26 Feb 2021 08:53 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अजय देवगन, आलिया भट्ट - फोटो : Instagram
विज्ञापन

संजय लीला भंसाली की बहुचर्चित फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में अजय देवगन की एंट्री हो गई है।पिछले कई सालों तक दीपिका को बतौर हीरोइन फिल्म में किरदार देने वाले संजय लीला भंसाली अपनी इस फिल्म के लिए आलिया भट्ट को मुख्य भूमिका में कास्ट कर चुके हैं। एक तरफ आलिया पहली बार एकदम अनोखे किरदार में नजर आने वाली हैं। वहीं दूसरी तरफ इस फिल्म में दमदार अभिनेता अजय देवगन के शूटिंग शुरू करने की खबर पर भी मोहर लग गई है।

विज्ञापन


बता दें कि फिल्म में अजय देवगन के काम करने की पहले सिर्फ मंशा जताई जा रही थी, वहीं अब इस खबर पर ठप्पा लग चुका है। अजय देवगन इस फिल्म में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। अजय 27 फरवरी से इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।अजय देवगन की इस फिल्म में एंट्री होने से फिल्म दर्शकों के लिए ज्यादा खास हो गई।

सबसे पहले तो ये कि इस फिल्म में पहली बार आलिया और अजय देवगन एक साथ अभिनय करते नजर आएंगे। दूसरी ये कि 22 साल बाद अजय संजय लीला भंसाली की किसी फिल्म का हिस्सा बनने जा रहे हैं। इससे पहले अजय देवगन ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में काम किया था। अजय शनिवार से इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।
विज्ञापन


अजय देवगन के रोल के बारे में कोई घोषणा नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि वो फिल्म में करीम लाला के रोल में नजर आ सकते हैं। करीम लाला ही वो शख्स थे जिससे गंगूबाई ने न्याय की गुहार लगाई थी। इस फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है और आलिया भट्ट गंगूबाई  के रूप में दर्शकों  के सामने आ चुकी हैं। हालांकि आलिया भट्ट का मासूम चेहरा गंगूबाई जैसी दबंग डॉन की शख्सियत के आगे कमजोर पड़ता नजर आ रहा है। हालांकि फिल्म में अजय देवगन की एंट्री होने से दर्शकों की इस फिल्म में दिलचस्पी जरूर बढ़ेगी। इस फिल्म के निर्माता संजय लीला भंसाली और डॉक्टर जयंतीलाल गड़ा हैं। ये फिल्म 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें