एक यूजर ने अजय से शाहरुख खान से जुड़ा भी सवाल पूछ लिया। यूजर ने कहा, 'शाहरुख खान सर के लिए एक शब्द कहिए।' इस पर अजय ने जवाब दिया, 'पठान के लिए सिर्फ प्यार।' इस दौरान अजय ने यह भी बताया कि फिल्म 'भोला' का अगला गाना रिलीज कब होगा। एक यूजर ने कहा कि 'भोला' फिल्म से 'नजर लग जाएगी' गाना बहुत पसंद आया। अब मैं अगले का इंतजार कर रही हूं। यह कब रिलीज होने वाला है? इस पर अजय ने जवाब दिया कि कल। एक यूजर ने अजय से पूछा कि वह अपने बेटे युग को कब लांच कर रहे हैं? इस पर मजेदार अंदाज में जवाब देते हुए अजय ने कहा लॉन्च का तो पता नहीं, अभी वह सही टाइम पर लंच कर लें, वही बड़ी बात है।
Alia Bhatt: 'तू झूठी मैं मक्कार' की सफलता से खुश हैं आलिया भट्ट, खास अंदाज में दी रणबीर और श्रद्धा को बधाई
अजय देवगन फिल्म 'भोला'
- फोटो : सोशल मीडिया