मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घर का सौदा पिछले नवंबर-दिसंबर में ही हो गया था। कपोल को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में यह बंगला है। अजय देवगन और उनका परिवार वर्तमान में शिव शक्ति बंगले में रहता है। ऐसी खबरें सामने आई थीं कि अजय और काजोल बीते एक साल से नया घर ढूंढ रहे थे। आखिरकार उन्होंने अपना नया आशियाना ले लिया है। अजय ने जब से ये घर खरीदा है लगातार इस पर चर्चा हो रही है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय देवगन आखिरी बार 2020 में फिल्म तानाजी में नजर आए थे। अजय की ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। तानाजी ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे।फिल्म में अजय के साथ पत्नी काजोल के अलावा सैफ अली खान, शरद केलकर अहम रोल में नजर आए थे। इसके अलावा अजय जल्द ही फिल्म सूर्यवंशी और गंगूबाई काठियावाड़ी में कैमियो करते दिखाई देंगे। फिलहाल अजय के पास फिल्म आरआरआर के अलावा भुज, मैदान, थैंक गॉड और मेडे जैसी फिल्में हैं।