अजय देवगन ने अपनी आने वाली फिल्म 'गोलमाल अगेन' की शूटिंग को रोक दिया। अजय देवगन ने ऐसा सिर्फ अपनी को-स्टार परिणीति चोपड़ा के लिए किया है। दरअसल परिणीति चोपड़ा को अपनी फिल्म 'मेरी प्यारी' का प्रमोशन करना था, इसके लिए अजय देवगन ने उनका साथ देते हुए फिल्म की शूटिंग को कुछ समय के लिए रोक दिया है। जिसमें उनकी पूरी टीम ने भी उनका साथ दिया है।
#MeriPyaariBindu #GolmaalAgain pic.twitter.com/w5I0ncFbkU
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) May 2, 2017
अजय देवगन ने कुछ देर पहले ही अपने ट्विटर अकाउंट से एक फोटो शेयर की है जिसमें वो परिणीति चोपड़ा के स्टैंडी के साथ खड़े दिख रहे हैं। इस फोटो में उनके साथ अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, कुनाल खेमू, तुषार कपूर भी दिख रहे हैं।
इसे भी पढ़ें- पति के लिए 'कैमियो एक्सपर्ट' बनीं करीना, फिर करेगीं छोटा सा रोल
यह पहला मौका नहीं है जब ‘गोलमाल अगेन’ की टीम इस तरह से परिणीति चोपड़ा की इस फिल्म के प्रमोशन के लिए साथ आई है। इससे पहले जब फिल्म ‘मेरी प्यारी बिंदु’ का गाना रिलीज हुआ था तब भी टीम ने परिणीति का इसी तरह से साथ दिया था।
'मेरी प्यारी बिंदु' 12 मई को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ आयुष्मान खुराना लीड रोल में दिखाई देंगे। ये फिल्म दर्शकों के लिए इसलिए भी खास होने वाली है क्योंकि परिणीति ने इस फिल्म में सिंगिग में डेब्यू किया है, जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें- B'Day Spl: ऐसा था सत्यजीत रे का अंदाज, ऑस्कर ने भी किया था सलाम