फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की बादशाहत बरकरार, जानें 'बादशाहो' का कलेक्शन

Sat, 02 Sep 2017 12:21 PM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
विज्ञापन
baadshaho
विज्ञापन
शुक्रवार को रिलीज हुई अजय देवगन स्टारर फिल्म 'बादशाहों' ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर फैंस को बताया कि फिल्म 'बादशाहो' ने अपने रिलीज के पहले दिन 12.03 करोड़ की कमाई की है। उम्मींद की जा रही है कि वीकेंड में ये फिल्म काफी और अच्छा कारोबार करेगी।
विज्ञापन


पढ़ें- गुरमीत राम रहीम अब नहीं बना पाएंगे फिल्में, लाइसेंस हुआ रद्द

अजय की 'बादशाहो' को दुनिया भर में 3242 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया गया है। जिसमें 2800 स्क्रीन भारत और 442 स्क्रीन विदेशों की है।
  #Baadshaho starts on a SOLID NOTE... Fri ₹ 12.03 cr. India biz... Biz should only grow stronger on Sat and Sun. — taran adarsh (@taran_adarsh) September 2, 2017

मिलन लूथरिया निर्देशित 'बादशाहो' को 80 करोड़ के बजट में बनाया गया है। ये एक मल्टीस्टारर फिल्म है जिसमे अजय देवगन, इमरान हाशमी, इलियाना डीक्रूज, ईशा गुप्ता और विद्युत जामवाल मुख्य भूमिका में हैं। बता दें कि ये फिल्म अजय देवगन की इस साल की पहली रिलीज़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले बीते साल अजय की फिल्म शिवाय रिलीज़ हुई थी। फिल्म ने रिलीज के तीन-चार दिन के भीतर ही 34 करोड़ के लगभग कमाए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें