फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दृश्यम 3: अजय ने किया निवेदन, फिर भी मोहनलाल ने अब तक क्यों नहीं देखी फिल्म? एक्टर ने किया खुलासा

Thu, 01 Oct 2026 12:14 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Ajay devgn On Mohanlal:  फिल्म  'दृश्यम 3 द कन्क्लूजन' की रिलीज के पहले अजय देवगन ने मोहनलाल से जुड़ी जानकारी साझा की। इसके साथ ही अपनी आगामी फिल्म के लिए काफी कुछ कहा। जानें क्या बोले अजय…

विज्ञापन
दृश्यम 3 हिंदी, दृश्यम में मोहनलाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म  'दृश्यम 3 द कन्क्लूजन' जल्द रिलीज होने वाली है। इसी बीच एक्टर ने एक बातचीत के दौरान बताया कि उन्होंने मोहनलाल से 'दृश्यम 3 द कन्क्लूजन' देखने की गुजारिश की थी। मगर साउथ स्टार वह फिल्म नहीं देख सके। जानें क्या बताया अजय ने कारण 

विज्ञापन


 'दृश्यम 3 द कन्क्लूजन' पर क्या बोले अजय? 

अजय देवगन हाल ही में फिक्की फ्रेंम्स में शामिल होने पहुंचे थे। जहां उन्होंने बातचीत के दौरान कहा, ‘ असल में, मैंने लाल (मोहनलाल) सर को फोन किया था, क्योंकि मैं चाहता था कि वह फिल्म देखें। जैसा कि उन्होंने (आलोक जैन) कहा कि वे बहुत अच्छा काम करते हैं, और इस बार हमने कहानी को बिल्कुल अलग दिशा दी है। इसलिए, मुझे लगा कि उनसे मंजूरी मिल जाए तो अच्छा रहेगा। मैं चाहता था कि वह फिल्म देखें, लेकिन वह छुट्टियों पर हैं। यह बहुत अच्छी बात है कि वह लगातार बातचीत करते रहे, मुझे लगता है कि वह जल्द ही वहां फिल्म देखेंगे।’

दृश्यम 3 - फोटो : एक्स

'दृश्यम 3’ होगी ज्यादा दमदार 
आगे बातचीत में अजय देवगन ने आगे कहा, ‘यह फ्रैंचाईजी का अंतिम भाग भी है क्योंकि मुझे लगता है कि 'दृश्यम' जैसी फिल्म लिखना बहुत मुश्किल है। हम इसे एक शानदार मोड़ पर खत्म करना चाहते हैं। जिस तरह से स्क्रिप्ट और फिल्म तैयार हुई है, मुझे लगता है कि हमें अभी इसे यहीं रोक देना चाहिए। मैंने कल फिल्म देखी, और मेरी निजी राय है कि यह 'दृश्यम 2' से भी बेहतर है। इसे लिखना आसान नहीं है,जैसा कि मैंने कहा, आपके पास राइटर और निर्देशक लिमिटेड हैं।’ 

विज्ञापन

फिल्म 'दृश्यम 3' - फोटो : सोशल मीडिया

'दृश्यम: द कन्क्लूजन' के बारे में 

  • फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' में अजय देवगन आखिरी बार विजय सलगांवकर के किरदार में नजर आएंगे। 
  • फिल्म की कास्ट में श्रिया सरन, इशिता दत्ता, तबू और रजत कपूर, जयदीप अहलावत, प्रकाश राज मुख्य भूमिकाओं में हैं। 
  • फिल्म को स्टार स्टूडियो18 द्वारा प्रेजेंट किया जा रहा है। 
  • आलोक जैन, अजीत अंधारे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक द्वारा फिल्म का निर्माण किया गया है। 
  • यह फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें