अन्य भाषाओं की फिल्मों पर क्या बोले अजय?
आगे अपनी बाच को स्पष्ट करते हुए अजय ने कहा, ‘जब आप कोई पंजाबी फिल्म, तेलुगु फिल्म या तमिल फिल्म बनाते हैं, तो आप दर्शकों को समझते हैं। क्योंकि यह एक विशेष क्षेत्र के लिए होती है। और आप उनकी पसंद को जानते हैं। इसलिए आप उसी दर्शक वर्ग को ध्यान में रखते हैं। हिंदी फिल्म के लिए अच्छा प्रदर्शन करना, मुझे लगता है कि हर 80-90 किलोमीटर पर भाषा बदल जाती है। सोचने का तरीका बदल जाता है। फिर आप जनसमूह, वर्ग, शहरों, शहरी क्षेत्रों की बात करते हैं। आप कस्बे की बात करते हैं। फिर आप उपनगरों और ऐसी ही चीजों की बात करते हैं।’
दृश्यम 3 अजय देवगन, जयदीप अहलावत और तब्बू
- फोटो : अमर उजाला
कब रिलीज होगी 'दृश्यम 3' फिल्म?
- अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' में अजय देवगन फ्रैंचाइजी के मुख्य किरदार विजय सलगांवकर के रूप में वापसी कर रहे हैं।
- कास्ट में तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव, रजत कपूर, प्रकाश राज और जयदीप अहलावत भी शामिल हैं।
- फिल्म का यह भाग फ्रैंचाइजी का आखिरी चैप्टर होगा।
- इसमें विजय और उनका परिवार एक बार फिर उन घटनाओं से जुड़ी परिस्थितियों का सामना करेंगा जिन्होंने इस सीरीज को आकार दिया है।
- फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।